---विज्ञापन---
हॉलीवुड के दिग्गज एक्टर का हुआ निधन, अस्पताल में ली आखिरी सांस
हॉलीवुड के जाने-माने एक्टर जोबी बेकर का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. वह 1950 और 1960 के दशक में फिल्मों और टेलीविजन में अपने शानदार काम के लिए जाने जाते थे. अपने लंबे और सफल करियर के साथ वह मनोरंजन जगत में एक खास पहचान छोड़ गए. उनके निधन से हॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर है.
पोती ने की निधन की पुष्टि
'द हॉलीवुड रिपोर्टर' के मुताबिक, जोबी बेकर का निधन 22 जून को न्यूयॉर्क के योंकर्स स्थित एक अस्पताल में हुआ. उनके निधन की पुष्टि उनकी पोती सोफिया सिल्वरमैन ने की.
जोबी का शुरुआती करियर
जोबी बेकर ने कई सालों तक फिल्मों और टेलीविजन में शानदार करियर बनाया. अपने करियर की शुरुआत में मशहूर कॉमेडियन लू कॉस्टेलो उनके शुरुआती मैनेजर थे. उन्होंने अभिनेता पॉल मुनी की आखिरी फिल्म 'The Last Angry Man' में उनके साथ काम किया. इसके अलावा वह 'The Wackiest Ship in the Army' में जैक लेमन और रिकी नेल्सन के साथ भी नज़र आए.
जोबी के पॉपुलर टीवी शोज
जोबी ने 1955 की फिल्म 'Target Zero' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. इससे पहले वह 1952 में 'The Red Skelton Hour' में नज़र आए थे, उन्होंने 'Dragnet', 'Bachelor Father', 'Dr. Kildare', 'The Adventures of Ozzie and Harriet', 'Perry Mason' और 'Combat!' जैसे लोकप्रिय टेलीविजन शो में भी अभिनय किया। वर्ष 1967 में वह सिटकॉम 'Good Morning World' का भी हिस्सा रहे.
जोबी बेकर की फिल्में
जोबी बेकर फिल्म 'Gidget' के लिए खास तौर पर याद किए जाते हैं.जो 1959 में आई थी और 1963 की 'Gidget Goes to Rome' में भी नज़र आए. उन्होंने 'Looking for Love', 'When the Boys Meet the Girls' और 'Hootenanny Hoot' जैसी फिल्मों में भी काम किया. वहीं, फिल्म 'Girl Happy' में उन्होंने ड्रमर विल्बर की भूमिका निभाई थी.
कौन थे जोबी बेकर?
26 मार्च 1934 को मॉन्ट्रियल में जन्मे जोसेफ "जोबी" बेकर की शुरुआती जिंदगी काफी संघर्ष भरी रही. बचपन में ही उन्होंने अपनी मां को खो दिया था. इसके बाद वह अपने पिता के साथ हवाई के ओआहू चले गए. बाद में उन्होंने न्यूयॉर्क शहर में अपनी पढ़ाई पूरी की और फिर लॉस एंजिल्स चले गए, जहां उन्होंने नाइटक्लब में परफॉर्म करना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने अमेरिकी सेना में भी सेवा दी. वहीं उनकी मुलाकात लू कॉस्टेलो की बेटी के पति से हुई, जो बाद में जोबी बेकर के मैनेजर बने.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.