Sunday, 26 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

2010 से 2026 तक… इन हॉलीवुड फिल्मों ने किया सबसे ज्यादा कलेक्शन, क्या आपने देखी?

---विज्ञापन---

इस साल हॉलीवुड की तमाम फिल्में रिलीज हुई हैं. हालांकि हाल कि में रिलीज हुई द डेविल्स वियर प्राडा 2 और ऑब्सेशन ऐसी मूवी हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की है. वहीं, लंबे समय से गर्मियों में हॉलीवुड की जो भी फिल्में रिलीज होती हैं वह ज्यादातर अच्छी कमाई करती हैं. लेकिन 2010 से 2026 तक गर्मियों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों पर आज हम नजर डालेंगे. लेकिन इस पूरे समय में सिर्फ एक ओरिजनल फिल्म ऐसी है, जिसने गर्मियों में सबसे ज्यादा बॉक्स ऑफिस पर कमाई की है.

टॉप गन मेवरिक ने कमाए थे इतने करोड़

Terzo के मुताबिक नॉर्थ अमेरिकन बॉक्स ऑफिस रेवेन्य के आधार पर गर्मियों की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों की रैंकिंग में कुछ चुनिंदा मूवीज के नाम शामिल है. गर्मियों में रिलीज हुई सबसे सफल फिल्मों में 'टॉप गन मेवरिक' थी. जिसने 2022 में नॉर्थ अमेरिकन बॉक्स ऑफिस पर 719 मिलियन की कमाई की थी. ओरिजनल फिल्म के 36 साल बाद रिलीज हुई मेवरिक ने दर्शकों को खूब इंप्रेस किया था.

---Advertisement---

इनसाइड आउट 2 ने की थी जबरदस्त कमाई

2024 की सबसे बड़ी समर मूवी इनसाइड आउट 2 थी. यह 2010 के बाद दूसरी सबसे बड़ी रिलीज बन गई है. इस फिल्म ने हर उम्र के दर्शकों को काफी प्रभावित किया था.इसने दुनिया भर में 653 मिलियन का कलेक्शन किया था.

हॉलीवुड की इन फिल्मों ने 2010 से 2026 तक किया सबसे ज्यादा कलेक्शन

साल 2010 के बाद बॉक्स ऑफिस पर गर्मियों में रिलीज होने वाली सभी फिल्मों में ज्यादातर फ्रैंचाइजी, रीमेक या फिर अडैप्टेशन से जुड़ी हुई हैं.जिससे यह साफ जाहिर होता है कि सीक्वल रीमेक, अडैप्टेशन और पहले से मशहूर फ्रेंचाइजी के दबदबे वाले दौर में लोग ओरिजनल फिल्मों को देखना ज्यादा पसंद करते हैं और वे बॉक्स ऑफिस पर हिट होती हैं. वहीं, इस लिस्ट में 17 फिल्में शामिल हैं, जो कि 2010 के बाद सबसे ज्यादा हिट रही हैं और इन्होंने बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई की है.

---Advertisement---

ऑब्सेशन ने कमाए करोड़ों

वहीं, साल 2026 में अब तक द डेविल वियर्स प्राडा 2 रिलीज हुई थी. साल 2026 में हाल ही में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई फिल्म ऑब्सेशन भी धमाल मचा रही है. यह मूवी सिर्फ विदेशों में नहीं बल्कि भारत में भी अच्छा परफॉर्म कर रही है. इस मूवी को लोग इसके ओरिजनल कंटेंट के कारण पसंद कर रहे हैं. इस फिल्म ने अभी तक दुनिया भर में 1,880 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

जल्द रिलीज होंगी ये दो फिल्में

इसके अलावा इस साल आने वाली टॉय स्टोरी 5 और स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे भी बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने के लिए तैयार है. ये दोनों फिल्में ऐसी कहानियों और किरदारों पर आधारित हैं, जिन्हें दर्शक पहले से ही जानते हैं.

---Advertisement---
First published on: Jun 09, 2026 12:27 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola