---विज्ञापन---
‘फास्ट एंड फ्यूरियस’ स्टार Tyrese Gibson बने गणपति बप्पा के ‘भक्त’? माथे पर तिलक, हाथों में आरती की थाली के साथ वीडियो वायरल
Fast Furious Star Tyrese Gibson India Journey :हॉलीवुड के फेसम एक्टर और सिंगर टायरेस गिब्सन इन दिनों भारत में अपनी छुट्टियां मना रहे हैं. फिल्म 'फास्ट एंड फ्यूरियस' में अपने किरदार के लिए पॉपुलर टायरेस गिब्सन ने हाल ही में अपनी भारत यात्रा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जो इस समय इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों के साथ टायरेस गिब्सन ने अपनी फिलिंग्स भी शेयर कीं और कहा कि भारत की इस यात्रा ने उनका जीवन बदल दिया है. वहीं, वायरल तस्वीरों में टायरेस गिब्सन माथे पर तिलक लगाए और हाथों में आरती की थाली लिए दिख रहे हैं. चलिए आपको ये पूरा माजरा समझाते हैं.
शिवलिंग पर दूध चढ़ाया...
टायरेस गिब्सन ने शनिवार को अपनी भारत यात्रा की कई वीडियो और तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है. इन्हीं में एक वीडियो में टायरेस गिब्सन माथे पर तिलक और कुर्ता पहने भगवान गणेश की आरती करते दिखाई दे रहें हैं. एक दूसरे वीडियो में टायरेस मुंबई के एक मंदिर में शिवलिंग पर दूध चढ़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं.
मैं भारत लौट...
वीडियो और तस्वीरों के साथ दिए कैप्शन में टायरेस ने भारत में अपनी आध्यात्मिक यात्रा के बारे में बताया है. उन्होंने लिखा, 'मैं भारत लौट आया हूं, और मेरी यात्रा जारी है... 1959 में, डॉ. मार्टिन लूथर किंग जूनियर एक टूरिस्ट के रूप में नहीं, बल्कि एक तीर्थयात्री के रूप में भारत आए थे.'
इतिहास बदल दिया...
टायरेस ने लिखा, 'वे महात्मा गांधी के जीवन और शिक्षाओं की स्टडी करने आए थे, जिनके अहिंसक प्रतिरोध के दर्शन ने नागरिक अधिकार आंदोलन को हमेशा के लिए आकार दिया. डॉ. किंग ने बाद में कहा कि यीशु ने उन्हें प्रेम की भावना दिखाई, लेकिन गांधी ने उन्हें उसका तरीका दिखाया. उस यात्रा ने इतिहास बदल दिया.'
जीवन बदल देने वाला...
टायरेस ने आगे लिखा, 'मैं हमेशा से ध्यान करना सीखना चाहता था. शांति का अभ्यास करना, बेचैनी पैदा करने वाले विचारों को शांत करना और मन, शरीर और आत्मा की सच्ची शांति प्राप्त करना. यह एक जीवन भर चलने वाली यात्रा है. एएमए का मेरा इतने प्यार से स्वागत करने के लिए धन्यवाद. मैं बहुत आभारी और सम्मानित महसूस कर रहा हूं. यह यात्रा सचमुच जीवन बदल देने वाला था.'
इस यात्रा को...
टायरेस ने आगे लिखा, 'इस यात्रा को और भी सार्थक बनाने वाली बात यह है कि मैं अपने बचपन के दोस्त केन्याटा के साथ भारत में हूं, क्योंकि विवान और उनके बचपन के सबसे अच्छे दोस्त साहिल की अटूट दोस्ती आज भी कायम है. उसी कहानी ने मुझे भारत की इस यात्रा के लिए प्रेरित किया!'
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.