Wednesday, 1 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

35 की उम्र में AIDS से गई इस हसीना की जान, सालों तक रहीं बेघर, तोड़ा परिवार से नाता

---विज्ञापन---

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक कई ऐसे कलाकार रहे हैं, जिनकी जिंदगी बेहद दुखद मोड़ पर खत्म हुई. आज हम ऐसी ही एक अभिनेत्री के बारे में बात कर रहे हैं, जो लंबे समय तक लोगों से दूर रहीं और परिवार से भी उनका नाता टूट गया था. हालांकि हाल ही एक्ट्रेस की सिर्फ 35 साल की उम्र में मौत हो गई थी. इसके पीछे का कारण AIDS बताया जा रहा है.

डेवे की AIDS के कारण गई जान

दरअसल, हम बात कर रहे हैं हॉलीवुड अभिनेत्री डेवे चेस की. खबरों के मुताबिक, उनका निधन 16 जून को 35 वर्ष की उम्र में हुआ. 'द रिंग' और 'लिलो एंड स्टिच' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी एक्ट्रेस की मौत के कारणों का शुरुआती दौर में खुलासा नहीं हो पाया था. बाद में सामने आई रिपोर्टों के अनुसार, उनकी मौत का कारण एड्स (AIDS) बताया गया. रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि उन्हें सेप्टिक शॉक और मेनिन्जाइटिस जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं थीं. अभिनेत्री के बॉयफ्रेंड रॉय हर्नांडेज ने TMZ से बातचीत में दावा किया कि वह मेनिन्जाइटिस और सेप्सिस से भी जूझ रही थीं.

---Advertisement---

डेवे पिता ने ड्रग्स को लेकर किया था खुलासा

Variety की एक रिपोर्ट के अनुसार, डेवे चेस साल 2016 के बाद एक्टिंग से दूर हो गई थीं. इस दौरान उन्हें कई मुश्किलों का सामना किया. मीडिया रिपोर्ट्स में उन पर चोरी और ड्रग्स के सेवन से जुड़े आरोपों का भी जिक्र किया गया, The New York Times से बातचीत में उनके पिता जॉन डेविड श्वैलियर ने कहा था, "मेरी बेटी बेघर हो गई थी और 13 साल की उम्र से ही ड्रग्स की लत से जूझ रही थी. हमारे बीच कई सालों तक कोई बातचीत नहीं हुई."

डेवे चेस करियर

करियर की बात करें तो डेवे चेस ने 'Stitch! The Movie' से अपने अभिनय सफर की शुरुआत की. इसके बाद वह 'Leroy & Stitch', 'Lilo & Stitch: The Series' और 'The Ring' जैसी फिल्मों और सीरीज का हिस्सा रहीं. उन्होंने 'डॉनी डार्को', 'एस. डार्को' और 'बिग लव' जैसी फिल्मों और टीवी शोज में भी काम किया. अपने करियर में वह 15 से अधिक फिल्मों और 20 से ज्यादा टीवी शोज में नजर आईं.

---Advertisement---

कौन थीं डेवे

डेवे एलिजाबेथ चेस का जन्म 24 जुलाई 1990 को लास वेगास में हुआ था. वह अभिनेत्री होने के साथ-साथ डांसर और वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी थीं. उनके पिता का नाम डेविड श्वैलियर और मां का नाम कैथी चेस था. बचपन में ही उनके माता-पिता का तलाक हो गया था, जिसके बाद वह अपनी मां के साथ रहीं.

सालों तक बेघर रहीं डेवे

रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2016 के बाद डेवे चेस ने अचानक लोगों से दूर हो गई थीं. उन्होंने एक्टिंग और सोशल लाइफ से दूरी बना ली थी. इस वजह से उनके करियर को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई गईं. बताया जाता है कि लंबे समय तक उनका परिवार, दोस्तों और मैनेजर से भी संपर्क नहीं रहा.

---Advertisement---
First published on: Jul 01, 2026 02:06 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola