---विज्ञापन---
कौन थीं डेवी चेस, जिन्होंने 35 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा; मौत की खबर से सदमे में फैंस
हॉलीवुड जगत से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है. 2000 के दशक की शुरुआत में अपनी बेहतरीन अदाकारी और आवाज के दम पर पूरी दुनिया में मशहूर होने वाली लोकप्रिय चाइल्ड एक्ट्रेस डेवी चेस का अचानक निधन हो गया है. महज 35 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कहने वाली इस अभिनेत्री का करियर जितना शानदार रहा, उनके जीवन का आखिरी सफर उतना ही कष्टप्रद और संघर्षों से भरा रहा. एक बेहद गंभीर संक्रमण की वजह से उनके पूरे शरीर ने धीरे-धीरे काम करना बंद कर दिया था. आखिर कौन थीं डेवी चेस और किस वजह से इतनी कम उम्र में उनका निधन हो गया?
35 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
हॉलीवुड की मशहूर चाइल्ड आर्टिस्ट रहीं डेवी चेस का मंगलवार को अचानक निधन हो गया. महज 35 वर्ष की छोटी सी उम्र में उनके इस तरह चले जाने से हॉलीवुड के तमाम कलाकार और उनके फैंस बेहद दुखी हैं. उनका करियर बेहद कम उम्र में बड़ी ऊंचाइयों पर पहुंच गया था.
इन्फेक्शन और ऑर्गन फेलियर बनी मौत की वजह
डेवी चेस के बॉयफ्रेंड रॉय हर्नांडेज़ ने उनकी बीमारी का खुलासा करते हुए बताया कि डेवी पिछले कुछ समय से दिमागी बुखार (मेनिन्जाइटिस) और खून में एक गंभीर इन्फेक्शन से जूझ रही थीं. इस इन्फेक्शन के कारण उनके शरीर में सेप्टिक की दिक्कत हो गई और उनके अंगों ने काम करना बंद कर दिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक कुपोषण (मालन्यूट्रिशन) के चलते उन्हें इसी महीने अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था.
कौन थीं डेवी चेस?
डेवी चेस का जन्म 24 जुलाई 1990 को लास वेगास में हुआ था. वह हॉलीवुड की एक बेहद टैलेंटेड एक्ट्रेस और वॉयस-ओवर आर्टिस्ट थीं. उन्हें साल 2002 की सुपरहिट हॉरर फिल्म 'द रिंग' (The Ring) में 'समारा मॉर्गन' का भूतिया रोल निभाने के लिए जाना जाता है, जिसके लिए उन्हें 'एमटीवी मूवी अवार्ड' भी मिला था. इसके अलावा उन्होंने डिज्नी की मशहूर एनिमेटेड फिल्म 'लिलो एंड स्टिच' में मुख्य किरदार 'लिलो' को अपनी आवाज दी थी.
कल्ट फिल्मों से मिली पहचान और शानदार एक्टिंग
डेवी ने बहुत छोटी उम्र से ही विज्ञापनों और टीवी शोज में काम करना शुरू कर दिया था. उन्हें हॉलीवुड की कल्ट क्लासिक फिल्म 'डोनी डार्को' (Donnie Darko) में मुख्य हीरो की छोटी बहन सामंथा डार्को का रोल निभाकर बड़ी पहचान मिली थी. इसके बाद वह लोकप्रिय टीवी सीरीज 'बिग लव' (Big Love) का भी हिस्सा बनीं और अपनी कड़क एक्टिंग का लोहा मनवाया.
आखिरी दिनों का संघर्ष और लाइमलाइट से दूरी
शुरुआती दौर में बंपर सफलता और शोहरत हासिल करने के बाद डेवी चेस की जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव आए. साल 2010 के बाद उनका फिल्मी करियर काफी धीमा हो गया और वह ड्रग्स रखने तथा कुछ अन्य मामलों की वजह से कानूनी विवादों और पुलिस केस में घिर गईं. इन विवादों के कारण वह पूरी तरह से लाइमलाइट और फिल्म इंडस्ट्री से दूर हो गईं. साल 2016 में आई फिल्म 'जैक गोज होम' उनके करियर की आखिरी फिल्म साबित हुई थी.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.