Sunday, 28 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Youtube पर मुफ्त में देखें ये 7 दिमाग घुमा देने वाली थ्रिलर फिल्में, एक-एक कहानी में मिलेगा जबरदस्त सस्पेंस

---विज्ञापन---

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ऐसे तो बेहतरीन कंटेंट की भरमार है. कुछ लोग कॉमेडी देखना पसंद करते हैं, तो कोई रोमांटिक फिल्में देखना पसंद करते हैं. हालांकि कुछ ऐसे दर्शक भी हैं, जो कि क्राइम थ्रिलर फिल्में देखना पसंद है. जिन फिल्मों में हर कुछ मिनटों में ट्विस्ट और टर्न देखने को मिलते हैं, इस तरह के कंटेंट को अक्सर लोग खोजते हैं. वहीं आज हम आपके लिए कुछ ऐसी ही मूवीज लेकर आए हैं, जिनकी कहानी सस्पेंस और थ्रिलर से भरी हुई है. इतना ही नहीं इन मूवीज को आप यूट्यूब पर मुफ्त में देख सकते हैं.तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

फोर ऑफ अ काइंड

'फोर ऑफ अ काइंड' साल 2008 की थ्रिलर ड्रामा मूवी है, जिसका डायरेक्शन फियोना कोचरन ने किया है. यह मूवी चार लोगों के बारे में जो कि एक जगह फंस जाते हैं और धीरे-धीरे उनके कई राज खुलने लगते हैं. जैसे जैसे फिल्म आगे बढ़ती है वैसे वैसे अतीत के कई पन्ने खुलते हैं और कहानी एक अलग मोड़ लेती है.

---Advertisement---

मेसविल

'मेसविल' फिल्म साल 2021 में रिलीज हुई थी. यह एक डार्क सस्पेंस ड्रामा फिल्म है. फिल्म की कहानी एक छोटे शहर में हुए एक हादसे के बारे में जहां एक शख्स के बारे में दिखाया गया है. यह मूवी सस्पेंस से भरी हुई है और आखिर तक आपको बांधे रखेगी. इस मूवी को आप फ्री में यूट्यूब पर देख सकते हैं.

नाइट इंटू डे

'नाइट इंटू डे' एक इन्वेस्टीगेशन थ्रिलर फिल्म है. इस फिल्म में एक किडनैपिंग के बारे में दिखाया गया है, जो कि एक बड़े नेटवर्क से जुड़ी है. फिल्म की कहानी जैसे जैसे आगे बढ़ती है, वैसे वैसे तमाम चीजें सामने आती हैं. अगर आप थ्रिलर के शौकीन हैं, तो यह फिल्म भी आपको खूब पसंद आएगी.

---Advertisement---

एज ऑफ डोन

'एज ऑफ डोन' फिल्म एक शख्स के बारे में है, जो ऐसी जगह पर फंस जाता है, जहां से बाहर आना उसके लिए मुश्किल हो जाता है. मूवी में दिखाया जाता है कि वह किस तरह से खुद को बचाने की और खतरे को टालने की कोशिश करता है. इस मूवी का सस्पेंस और थ्रिलर भी आपको कुर्सी से उठने नहीं देगा.

लास्ट स्टॉप(Last Stop)

'लास्ट स्टॉप'फिल्म साल 2016 में आई थी. जो कि कुछ अनजान लोगों के बारे में है. जिसमें दिखाया गया है कि ये लोग एक ऐसी चीज के खौफ में है जो उन्हें दिखाई नहीं दे रही है. इस मूवी में भी कमाल का सस्पेंस देखने को मिलेगा और इसे भी अपनी वॉच लिस्ट में शामिल कर सकते हैं.

---Advertisement---

व्हेन यू आर गॉन (When You Are Gone)

'व्हेन यू आर गॉन' फिल्म की कहानी एक ऐसे शख्स के बारे में है, जो अपने एक करीबी इंसान को खो देता है. हालांकि इस बीच वह उस दुख से बाहर निकलने की कोशिश करता है, लेकिन तभी उसके घर में कई अजीब और खौफनाक घटनाएं होने लगती है.

कोहैबिटेशन (Cohabitation)

आखिर में बात करेंगे फिल्म 'कोहैबिटेशन' की, जो कि लिस्ट में आखिरी स्थान पर है. इस फिल्म की कहानी दो रूममेट्स के बारे में है. शुरुआत में चीजें सामान्य होती हैं, लेकिन धीरे-धीरे दोनों के बीच शक गहरा होता है कि जो जैसा दिख रहा है वैसा नहीं है.

---Advertisement---
First published on: Jun 05, 2026 12:10 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola