Wednesday, 1 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

7 सीजन और 151 एपिसोड, OTT पर देखें 8.2 की रेटिंग वाली ये धांसू साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर, क्लाइमेक्स घुमा देगा सिर

---विज्ञापन---

आजकल दर्शकों के बीच क्राइम-थ्रिलर फिल्में और वेब सीरीज काफी पॉपुलर हैं. ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस जॉनर का कंटेंट लगातार पसंद किया जा रहा है. हर हफ्ते नई फिल्में और सीरीज रिलीज होती हैं, लेकिन आज हम एक ऐसी सीरीज की बात कर रहे हैं, जिसका पहला सीजन 2008 में आया था और आज भी यह दर्शकों की पसंदीदा क्राइम-थ्रिलर सीरीज में गिनी जाती है.

सस्पेंस थ्रिलर से भरी है ये सीरीज

पिछले कुछ सालों में मर्डर मिस्ट्री और क्राइम-थ्रिलर सीरीज का क्रेज काफी बढ़ा है. जिस सीरीज की हम बात कर रहे हैं, वह रहस्य, क्राइम और जबरदस्त सस्पेंस से भरपूर है. इसके अब तक कुल सात सीजन रिलीज हो चुके हैं और इसमें 151 एपिसोड हैं.

---Advertisement---

'द मेंटलिस्ट' में नजर आए ये कलाकार

दरअसल, हम बात कर रहे हैं साल 2008 में आई फिक्शनल क्राइम-थ्रिलर सीरीज 'द मेंटलिस्ट' की. इसका निर्देशन ब्रूनो हेलर ने किया है. सीरीज में साइमन बेकर मुख्य भूमिका में हैं. उनके अलावा रॉबिन ट्यूनी, टिम कांग, ओवेन योमन, अमांडा रिगेटी और रॉकमंड डनबर भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं.

क्या है 'द मेंटलिस्ट' की कहानी

सीरीज की कहानी पैट्रिक जेन नाम के एक बेहद तेज-तर्रार शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जो लोगों के व्यवहार और उनके मन को गहराई से समझने की अपनी क्षमता रखता है और अपराधों की गुत्थी सुलझाने में मदद करता है. वह California Bureau of Investigation के साथ कंसल्टेंट के रूप में काम करता है और उस सीरियल किलर की तलाश भी करता है, जिसने उसकी पत्नी और बेटी की हत्या कर दी थी.

---Advertisement---

'द मेंटलिस्ट' के हैं 151 एपिसोड्स

दर्शकों ने इस सीरीज की कहानी और सस्पेंस को खूब पसंद किया. यह शो 2008 से 2015 तक टेलीकास्ट हुई और इसके कुल सात सीजन हैं और 151 एपिसोड रिलीज हैं.

'द मेंटलिस्ट' को मिली है शानदार रेटिंग

सीरीज का हर एपिसोड करीब 40 से 50 मिनट का है. इसे IMDb पर 8.2/10 की रेटिंग मिली है. 'द मेंटलिस्ट' को आप प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स पर हिंदी समेत कई भाषाओं में देख सकते हैं.

---Advertisement---
First published on: Jul 01, 2026 03:14 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola