---विज्ञापन---
’14 साल का वनवास…’ गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने भांजे संग खत्म किए मतभेद, कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा को लगाया गले

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा हमेशा ही चर्चा में बनी रहती हैं. वह हमेशा ही बेबाकी से मीडिया के सामने अपनी बातें रखती हैं और हालांकि बीते दिनों वह इंटरव्यू में कई बार गोविंदा के अफेयर को लेकर बात कर चुकी हैं. इतना ही नहीं गोविंदा और सुनीता के तलाक की भी अफवाहें उड़ चुकी हैं. इन सभी के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सुनीता अपने भांजे कृष्णा अभिषेक और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह के साथ नजर आ रही हैं.

दरअसल, वायरल वीडियो में सुनीता आहूजा, कृष्णा अभिषेक और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह पपराजी के लिए पोज करते हुए नजर आ रहे हैं. इस दौरान तीनों ही ब्लैक आउटफिट में दिख रहे हैं. पपराजी के आगे कृष्णा और कश्मीरा अपनी मामी सुनीता को गले लगाते हैं. इस बीच कृष्णा कहते हैं कि आज सबसे बड़ा दिन है. इसके आगे सुनीता कहती हैं कि, '14 साल के बाद आज वनवास खत्म हुआ है. तभी कश्मीरा कहती हैं, " किसी और का शुरू होने वाला है." इस पर तीनों ही हंसने लगते हैं.

वहीं, इस वीडियो के वायरल होने के बाद फैंस भी बेहद खुश हैं. लोग लगातार इसपर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, "वाह,ये तो बहुत बढ़िया है यार. ऐसा लग रहा है जैसे कृष्णा और कश्मीरा का निजी मिलन हो रहा हो. दूसरे ने लिखा, "देख कर बहुत अच्छा लगा. एक और यूजर ने लिखा, "मैं इन्हें साथ में देखकर बहुत खुश हूं.

आपको बता दें कि कथित तौर पर साल 2016 में द कपिल शर्मा के शो में गोविंदा और सुनीता पहुंचे, लेकिन वहां पर उनका मजाक उड़ाने को लेकर वो नाराज हो गए थे और उसके बाद झगड़ा शुरू हो गया था. जिसके बाद यह सुनीता और कश्मीरा के बीच पब्लिक मतभेद में बदल गया था. दोनों ने एक दूसरे से लंबे वक्त तक दूरी बनाए रखी.

वहीं, एक बार एक इंटरव्यू में सुनीता ने कृष्णा संग अपने मतभेद को लेकर खुलकर बात की थी. उन्होंने कहा था, "मैं अपने बच्चों से कब तक नाराज रह सकती हूं. जब सब अपनी अपनी लाइफ में खुश हैं, तो फिर कोई गिला शिकवा क्यों पालूं? मैं बस सभी बच्चों को आशीर्वाद देना चाहती हूं. वे मेरे अपने जैसे हैं. "

हालांकि गोविंदा ने यह मतभेद बहुत पहले ही खत्म कर दिया था. दरअसल, गोविंदा खुद आरती सिंह की शादी में कपल को आशीर्वाद देने के लिए पहुंचे थे. इस दौरान गोविंदा के साथ उनका बेटा भी नजर आया था.