Friday, 14 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Netflix पर बवाल काट रही 2 घंटे 21 मिनट की ये तगड़ी फिल्म, कहानी में भर-भरकर मिलेंगे ट्वि्स्ट

नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म एक रोमाटिक फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. स्कूल के दिनों की यादों और अनसुलझे प्यार पर आधारित यह फिल्म इमोशनल ट्विस्ट से भरपूर है.

अगर आप पुरानी यादों और मासूम मोहब्बत से जुड़ी फिल्में देखना पसंद करते हैं, तो ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर एक शानदार फिल्म उपलब्ध है. लगभग 2 घंटे 21 मिनट लंबी यह फिल्म दर्शकों को सीधे स्कूल के उन दिनों में ले जाती है, जहां पहली मोहब्बत और वादे बेहद खास हुआ करते थे. शादी के एक साधारण रिश्ते से शुरू होने वाली यह कहानी तब एक बड़ा मोड़ लेती है जब मुख्य किरदार को पहली ही मुलाकात में एक ऐसा सच पता चलता है जो उसका दिल तोड़ देता है.

पुरानी यादों को ताजा करती कहानी

यह फिल्म उन दर्शकों के लिए खास तोहफा है जिन्हें '96' जैसी यादों से भरी फिल्में पसंद आती हैं. कहानी हमें स्कूल के उस मासूम दौर में वापस ले जाती है, जहां बचपन का प्यार और दोस्तों के साथ बिताए पल पूरी जिंदगी का सबसे खूबसूरत हिस्सा बन जाते हैं.

---Advertisement---

सत्या और मनीषा की उलझी दास्तां

फिल्म 'विद लव' (With Love) की कहानी सत्या और मनीषा नाम के दो किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती है. कहानी की शुरुआत सत्या की बहन द्वारा उसके लिए तय किए गए एक रिश्ते से होती है, लेकिन आगे चलकर यह मुलाकात उसे उसके अधूरे प्यार के करीब ले आती है.

रिश्ता तय होते ही टूटा दिल

फिल्म में एक बड़ा ट्विस्ट तब आता है जब सत्या अपनी होने वाली पत्नी से मिलने पहुंचता है. वहां वह लड़की उसे सच बताती है कि उसका पहले से ही एक बॉयफ्रेंड है और वह किसी और से प्यार करती है. इस सच से सत्या का दिल पूरी तरह टूट जाता है.

---Advertisement---

क्या मुकम्मल होगी अधूरी मोहब्बत?

कहानी का सेकंड हाफ बेहद दिलचस्प है जहां सत्या के जीवन में दोबारा पुराने प्यार की वापसी होती है. क्या सत्या को उसकी सच्ची मोहब्बत वापस मिल पाएगी और क्या मनीषा व सत्या की कहानी पूरी हो पाएगी, इसका जवाब फिल्म के भावुक क्लाइमैक्स में मिलता है.

वीकेंड के लिए बेहतरीन विकल्प

2 घंटे 21 मिनट की यह फिल्म वीकेंड पर देखने के लिए एक बेहतरीन विकल्प है. IMDb पर 7.7 की शानदार रेटिंग इसकी मजबूत मेकिंग को दर्शाती है. फिल्म के गाने सीन्स को और खास बनाते हैं तथा यह नेटफ्लिक्स पर हिंदी में भी उपलब्ध है.

---Advertisement---
First published on: Aug 14, 2026 02:08 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola