---विज्ञापन---
Netflix पर बेहद जबरदस्त है ये मिस्ट्री-थ्रिलर फिल्म, सस्पेस से भरा है कहानी का क्लाइमेक्स
नेटफ्लिक्स पर नेशनल क्रश तृप्ति डिमरी की एक फिल्म काफी जबरदस्त है. 19वीं सदी के बंगाल पर बेस्ड यह पीरियड-हॉरर फिल्म सिर्फ खौफ ही नहीं, बल्कि इंसाफ की एक रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी है.
अगर आप ओटीटी पर किसी ऐसी फिल्म की तलाश में हैं जो आपको सिर्फ डराए ही नहीं, बल्कि अंदर तक हिलाकर रख दे, तो नेटफ्लिक्स (Netflix) पर एक पीरियड हॉरर-थ्रिलर आपके लिए एकदम परफेक्ट है. दरअसल यह फिल्म साल 2020 में आई 'बुलबुल' (Bulbbul) है, जिसे आप ओटीटी पर देख सकते हैं. तृप्ति डिमरी स्टारर यह फिल्म 19वीं सदी के बंगाल की पृष्ठभूमि पर बनी एक ऐसी सस्पेंस स्टोरी है, जिसका क्लाइमेक्स आपके रोंगटे खड़े कर देगा.
19वीं सदी के बंगाल की कहानी
फिल्म की कहानी 1881 के बंगाल प्रेसीडेंसी के एक अमीर जमींदार घराने से शुरू होती है. इसमें छोटी सी बच्ची 'बुलबुल' की शादी उससे काफी बड़े उम्र के जमींदार इंद्रनील (राहुल बोस) से कर दी जाती है. बुलबुल की दोस्ती उसके हमउम्र देवर सत्या (अविनाश तिवारी) से होती है, जो उसे बचपन में भूतों की कहानियां सुनाया करता था.
जुल्म से जन्मी 'चुड़ैल' का खौफ
कहानी में भयानक मोड़ तब आता है जब सत्या को पढ़ाई के लिए लंदन भेज दिया जाता है. सत्या के जाते ही बुलबुल पर हवेली में जुल्मों का पहाड़ टूट पड़ता है. जुल्म और दर्द के उस भयानक दौर के बाद बुलबुल का खात्मा हो जाता है, लेकिन यहीं से जन्म होता है उस रहस्यमयी 'चुड़ैल' का, जिसके उल्टे पैरों का खौफ पूरे इलाके में फैल जाता है.
चुड़ैल नहीं, इंसाफ की दास्तान
'बुलबुल' सिर्फ एक नॉर्मल भूतिया फिल्म नहीं है, बल्कि यह महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों के खिलाफ 'इंसाफ' की दास्तान है. गांव में एक-एक करके सिर्फ वही लोग मारे जाते हैं, जिन्होंने किसी मासूम महिला या बच्ची पर अत्याचार किया होता है. लाल रोशनी में नहाया जंगल और हवेली का सन्नाटा सस्पेंस को नेक्स्ट लेवल पर ले जाता है.
तृप्ति डिमरी की पावरहाउस परफॉर्मेंस
आज की नेशनल क्रश तृप्ति डिमरी ने 'बुलबुल' के कैरेक्टर में अपनी एक्टिंग से जान फूंक दी है. एक मासूम छोटी दुल्हन से लेकर एक खौफनाक और शक्तिशाली रूप में ढलने तक का उनका ट्रांसफॉर्मेशन लाजवाब है. उनके साथ अविनाश तिवारी, राहुल बोस और पाओली दाम ने भी काफी सधा हुआ अभिनय किया है.
नेटफ्लिक्स पर है मौजूद
अन्विता दत्त के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को 6.6 IMDb रेटिंग मिली है और इसके विजुअल्स की काफी तारीफ हुई है. अगर आप 'स्त्री' या 'तुंबाड' जैसी हॉरर-थ्रिलर फिल्में देखने के शौकीन हैं, तो नेटफ्लिक्स पर यह फिल्म देखना आपके लिए एक मस्ट-वॉच एक्सपीरियंस साबित होगा.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.