Friday, 24 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

सस्पेंस के मामले में सबसे तगड़ी हैं ये 5 थ्रिलर फिल्में, हर कहानी का क्लाइमेक्स है काफी जबरदस्त

---विज्ञापन---

अगर आप ओटीटी (OTT) पर कुछ ऐसी फिल्में देखना चाहते हैं जिनकी कहानी आपको सोचने पर मजबूर कर दे, तो आपके लिए एक बेहतरीन लिस्ट तैयार है. ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर साउथ सिनेमा की 5 ऐसी धमाकेदार सस्पेंस-थ्रिलर फिल्में मौजूद हैं, जिनका क्लाइमेक्स और सस्पेंस बेहद जबर्दस्त है. ये फिल्में सिर्फ सस्पेंस तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इनमें कमाल के इमोशन्स, एक्शन और बड़े-बड़े सुपरस्टार्स की जुगलबंदी देखने को मिलती है.

'ट्वेंटी:20'

मशहूर फिल्म 'ट्वेंटी:20' (Twenty:20) में साउथ सिनेमा के दो दिग्गज ममूटी और मोहनलाल एक साथ नजर आते हैं. मर्डर मिस्ट्री (Murder Mystery) और कानूनी दांव-पेंच पर आधारित इस फिल्म की कहानी बेहद सस्पेंस से भरी हुई है, जो दर्शकों को अंत तक बांधकर रखती है.

---Advertisement---

'वर्षंगल्क्कु शेषम' (Varshangalkku Shesham)

डायरेक्टर विनीत श्रीनिवासन की फिल्म 'वर्षंगल्क्कु शेषम' (Varshangalkku Shesham) दो ऐसे दोस्तों की कहानी है, जो एक्टर बनने का सपना लेकर चेन्नई जाते हैं. यह फिल्म पुराने सिनेमा के खूबसूरत दौर की याद दिलाती है और एक बेहद भावुक सफर पेश करती है.

'अमर अकबर एंथनी' (Amar Akbar Anthony)

'अमर अकबर एंथनी' (Amar Akbar Anthony) फिल्म की शुरुआत तीन बेफिक्र दोस्तों की कॉमेडी से होती है. लेकिन कहानी के दूसरे हिस्से में एक ऐसा गंभीर मोड़ आता है, जो बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों जैसे बड़े मुद्दे पर करारा प्रहार करता है.

---Advertisement---

'बोगनवेलिया' (Bougainvillea)

डायरेक्टर अमल नीरद की फिल्म 'बोगनवेलिया' (Bougainvillea) एक ऐसी महिला की कहानी है, जो एक हादसे में अपनी याददाश्त खो बैठती है. इसके बाद अचानक गायब हो रहे लोगों के केस में वह खुद ही संदिग्ध बन जाती है. फहद फासिल की एक्टिंग इस थ्रिलर को और खास बनाती है.

'क्रिश्चियन ब्रदर्स' (Christian Brothers)

अगर आप बड़े बजट की एक्शन और सस्पेंस फिल्में देखना पसंद करते हैं, तो 'क्रिश्चियन ब्रदर्स' (Christian Brothers) आपके लिए परफेक्ट है. रिश्तों, वफादारी और अंडरवर्ल्ड के ताने-बाने पर बुनी इस फिल्म में बड़े-बड़े सुपरस्टार्स के बीच तगड़ी टक्कर देखने को मिलती है.

---Advertisement---
First published on: Jul 24, 2026 08:56 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola