---विज्ञापन---
Box Office Collection: ‘द ओडिसी’ ने 6 दिन में छापे 3000 करोड़, ‘धमाल 4’ की भी हुई बल्ले-बल्ले, ‘वेलकम 3’ और ‘अल्फा’ ढेर
Box Office Collection: दुनिया भर के सिनेमाघरों में इन दिनों हॉलीवुड की बड़ी पीरियड एक्शन फिल्म 'द ओडिसी' का जबर्दस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. महज 6 दिनों के अंदर 3 हजार करोड़ रुपये से भी ज्यादा की कमाई करके इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. जहां एक तरफ यह इंटरनेशनल फिल्म भारत में भी 100 करोड़ के पास पहुंच रही है, वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड की बड़ी फिल्मों का हाल बेहाल है.
'द ओडिसी' की ऐतिहासिक कमाई
मशहूर डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' (The Odyssey) का खुमार पूरी दुनिया पर सिर चढ़कर बोल रहा है. इस फिल्म ने महज 6 दिनों के अंदर दुनिया भर में लगभग 3,011 करोड़ रुपये ($312 Million) का बिजनेस कर लिया है. भारत में भी मैट डेमन और टॉम हॉलैंड की इस फिल्म ने अब तक 84.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है.
'धमाल 4' ने बचाई लाज
हिंदी फिल्मों की बात करें तो अजय देवगन (Ajay Devgn) की कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' (Dhamaal 4) ही सिनेमाघरों में टिकी हुई है. फिल्म ने अपनी रिलीज के 13वें दिन भारत में 2.75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. इसके साथ ही भारत में फिल्म की कुल कमाई 134.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. हालांकि 200 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म को हिट होने के लिए अभी और कमाई करनी होगी.
'जन नायकन' की तगड़ी एडवांस बुकिंग
बॉक्स ऑफिस पर साउथ सुपरस्टार थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' (Jana Nayagan) भी तहलका मचाने को तैयार है. 7 महीने के लंबे इंतजार के बाद रिलीज हो रही इस फिल्म की एडवांस बुकिंग (Advance Booking) ही 22.13 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुकी है. यह थलपति विजय के करियर की आखिरी फिल्म मानी जा रही है, जिसे लेकर फैंस में गजब का क्रेज है.
'वेलकम टू द जंगल' की रफ्तार धीमी
अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' (Welcome 3) का जादू अब काफी फीका पड़ता दिख रहा है. फिल्म ने अपने 26वें दिन केवल 17 लाख रुपये की कमाई की. 125 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म अब तक भारत में 133.27 करोड़ रुपये का कुल नेट बिजनेस ही कर पाई है.
'अल्फा' हुई ढेर
आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और शर्वरी वाघ की एक्शन फिल्म 'अल्फा' (Alpha) बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो चुकी है. 125 करोड़ रुपये के भारी बजट में बनी यह फिल्म अपनी रिलीज के 19वें दिन केवल 21 लाख रुपये ही कमा सकी. भारत में अब तक इसका कुल नेट कलेक्शन महज 58.09 करोड़ रुपये ही हो पाया है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.