Thursday, 15 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Netflix पर आते ही छाई 136 करोड़ कमाने वाली ये फिल्म, टॉप 10 में हासिल किया पहला नंबर

सूरी स्टारर ब्लॉकबस्टर फिल्म 'मंडाडी' ओटीटी पर आते ही छा गई है. नेटफ्लिक्स पर ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर 1 पोजीशन हासिल करने वाली इस फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है.

थिएटर्स में बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ने के बाद तमिल सिनेमा की धमाकेदार स्पोर्ट्स-एक्शन ड्रामा फिल्म 'मंडाडी' (Mandaadi) ने अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी गदर मचा दिया है. सिनेमाघरों में गर्दा उड़ाने के ठीक एक महीने बाद जब यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर उतरी, तो फैंस ने इसे सिर आंखों पर बिठा लिया. रिलीज होते ही यह फिल्म नेटफ्लिक्स की टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में सीधे नंबर 1 के सिंहासन पर काबिज हो गई है.

नेटफ्लिक्स पर सीधा नंबर 1

इस साल 10 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज हुई 'मंडाडी' को 8 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज किया गया था. आते ही इस फिल्म ने धूम मचा दी है और भारत में नेटफ्लिक्स की टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर 1 स्पॉट पर कब्जा जमा लिया है.

---Advertisement---

कई भाषाओं में मौजूद और धांसू रेटिंग

यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ जैसी पांच प्रमुख भाषाओं में स्ट्रीम हो रही है. खास बात यह है कि इसे सिनेमा प्रेमियों और क्रिटिक्स से IMDB पर 10 में से 8.3 की शानदार रेटिंग मिली है.

बोट रेसिंग और पुरानी दुश्मनी की कहानी

माथिमरण पुगाझेंधी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में सूरी, सुहास और महिमा नाम्बियार लीड रोल में हैं. रामेश्वरम के मछुआरा समुदाय की पारंपरिक बोट रेसिंग पर बेस्ड यह कहानी दो पक्के दोस्तों (काली और सट्टापुली) की पुरानी दुश्मनी और समंदर की लहरों के बीच होने वाली जंग के इर्द-गिर्द घूमती है.

---Advertisement---

परिणीति चोपड़ा की फिल्म को पीछे छोड़ा

ओटीटी पर आते ही इस जबरदस्त स्पोर्ट्स ड्रामा ने व्यूअरशिप के मामले में परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'रिपोर्टिंग लाइव' को भी पीछे छोड़ दिया है और हर तरफ इसी के चर्चे हो रहे हैं.

136 करोड़ का बंपर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

ओटीटी पर तहलका मचाने से पहले इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी इतिहास रचा है. रिलीज के 35 दिनों में इस फिल्म ने दुनियाभर में 136.61 करोड़ रुपये का शानदार ग्रॉस कलेक्शन किया, जिसमें भारत का नेट कलेक्शन 101.85 करोड़ रुपये रहा है.

---Advertisement---
First published on: Oct 14, 2026 05:48 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो