---विज्ञापन---
Jana Nayagan Box Office Collection Day 7: बॉक्स ऑफिस पर ‘जन नायकन’ का तूफान जारी, 7वें दिन किया इतने करोड़ का कलेक्शन
Jana Nayagan Box Office Collection Day 7: साउथ इंडियन सिनेमा के सुपरस्टार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर धमाल लगातार जारी है. 23 जुलाई को रिलीज हुई इस एक्शन ड्रामा को देखने के लिए सिनेमाघरों में दर्शकों का तांता लगा हुआ है. शुरुआती वीकेंड में रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने के बाद वीकडेज में भी यह फिल्म थिएटर्स में मजबूती से टिकी हुई है. रिलीज के सातवें दिन यानी बुधवार को भी फिल्म ने शानदार कारोबार किया है. आइए जानते हैं 7 दिनों में फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल कितना बिजनेस किया है.
7वें दिन भी शानदार कमाई
एक्टर थलपति विजय (Thalapathy Vijay) की फिल्म 'जन नायकन' (Jana Nayagan) का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा बना हुआ है. Sacnilk के अनुसार, रिलीज के 7वें दिन यानी बुधवार को भी फिल्म ने शाम 7 बजे तक भारतीय थिएटर्स में 3.73 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन अपने नाम किया.
147 करोड़ का आंकड़ा पार
बुधवार शाम 7 बजे तक के कलेक्शन को मिलाकर फिल्म का भारत में कुल नेट कारोबार 147.13 करोड़ रुपये हो चुका है. प्रदर्शन के महज एक हफ्ते के अंदर 147 करोड़ रुपये से अधिक बटोर कर फिल्म ने अपनी बड़ी सफलता साबित कर दी है.
पहले हफ्ते का ऐसा रहा रिपोर्ट कार्ड
फिल्म ने पहले ही दिन 42.70 करोड़ रुपये के साथ खाता खोला था. इसके बाद दूसरे दिन 21 करोड़, तीसरे दिन 28 करोड़, चौथे दिन 32 करोड़, पांचवें दिन 10.15 करोड़ और छठे दिन 8 करोड़ रुपये की शानदार कमाई दर्ज की गई थी.
7 महीने की देरी के बाद आई फिल्म
यह फिल्म पहले जनवरी में ही रिलीज की जानी थी, हालांकि सेंसर बोर्ड से मंजूरी मिलने में हुई देती की वजह से इसे टाल दिया गया था. आखिरकार 7 महीनों के लंबे इंतजार के बाद जुलाई में इसे बड़े पर्दे पर उतारा गया.
पॉलिटिकल एक्शन ड्रामा फिल्म
निर्देशक एच. विनोथ के निर्देशन में बनी 'जन नायकन' एक पॉलिटिकल एक्शन ड्रामा फिल्म है. इस फिल्म में विजय के साथ बॉबी देओल (Bobby Deol), पूजा हेगड़े और प्रकाश राज लीड रोल्स में दिखाई दे रहे हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.