Sunday, 26 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Jana Nayagan Box Office Collection Day 3: तीसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ी ‘जन नायकन’, शनिवार को इतने करोड़ का किया कलेक्शन

---विज्ञापन---

Jana Nayagan Box Office Collection Day 3: साउथ इंडिया के सुपरस्टार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय की मच अवेटेड फिल्म 'जन नायकन' का जादू बॉक्स ऑफिस पर लगातार सिर चढ़कर बोल रहा है. सिनेमाघरों में दस्तक देने के साथ ही यह फिल्म हर दिन कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है. पहले और दूसरे दिन धमाकेदार बिजनेस करने के बाद तीसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म के कलेक्शन में फिर से भारी उछाल देखने को मिला है. वीकेंड का पूरा फायदा उठाते हुए फिल्म ने देश और दुनिया भर में ताबड़तोड़ कमाई की है. आइए जानते हैं फिल्म का तीसरे दिन का कुल कलेक्शन...

तीसरे दिन कमाई में उछाल

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और एक्टर थलपति विजय (Thalapathy Vijay) की फिल्म 'जन नायकन' (Jana Nayagan) को दर्शकों का जबर्दस्त प्यार मिल रहा है. दूसरे दिन की गिरावट के बाद तीसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म ने शानदार वापसी करते हुए 28.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया.

---Advertisement---

92 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन

शनिवार की शानदार कमाई के साथ ही फिल्म का भारत में कुल कलेक्शन 92.35 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. महज तीन दिनों के भीतर 92 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करके फिल्म ने अपनी मजबूत पकड़ साबित कर दी है.

वर्ल्डवाइड 100 करोड़ का आंकड़ा पार

फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई अपनी ओरिजिनल तमिल भाषा में 24.40 करोड़ रुपये की की है. इसके अलावा हिंदी में 2.70 करोड़ और तेलुगु में 1.40 करोड़ रुपये कमाए हैं. दुनिया भर में कुल कमाई के मामले में यह फिल्म पहले ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है.

---Advertisement---

वीकेंड पर बड़ी कमाई उम्मीद

कमाई के इस शानदार ट्रेंड को देखते हुए ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि संडे यानी रविवार को वीकेंड के आखिरी दिन फिल्म 30 से 35 करोड़ रुपये के आसपास का जबर्दस्त कलेक्शन कर सकती है.

जबर्दस्त पॉलिटिकल एक्शन थ्रिलर

डायरेक्टर एच. विनोद के निर्देशन में बनी 'जन नायकन' एक पॉलिटिकल एक्शन थ्रिलर (Political Action Thriller) फिल्म है. यह कहानी एक पूर्व पुलिस अधिकारी की है जो अपने दिवंगत दोस्त की बेटी के सपनों को पूरा करने और देश के दुश्मनों से मुकाबला करने के लिए मैदान में उतरता है.

---Advertisement---
First published on: Jul 25, 2026 11:44 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola