---विज्ञापन---
Netflix पर देखें क्राइम-थ्रिलर से भरपूर 7 एपिसोड की ये सीरीज, क्लाइमेक्स है काफी शानदार
नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही 7 एपिसोड की एक सीरीज काफी शानदार और धांसू है. नीरज पांडे के इस क्राइम ड्रामा को दर्शकों और क्रिटिक्स की तरफ से खूब तारीफें मिल रही हैं.
ओटीटी (OTT) की दुनिया में इन दिनों क्राइम-थ्रिलर सीरीज जबरदस्त गदर मचा रही हैं. जहां इसी कड़ी में जाने-माने डायरेक्टर नीरज पांडे के डायरेक्शन में बनी 7 एपिसोड की एक सीरीज नेटफ्लिक्स पर काफी तहलका मचा चुकी है. कस्टम्स डिपार्टमेंट के बैकग्राउंड पर बनी इस सीरीज का सस्पेंस, माइंड गेम्स और तगड़ा क्लाइमेक्स दर्शकों के रोंगटे खड़े कर रहा है. अगर आप भी वीकेंड पर किसी रोंगटे खड़े कर देने वाली सीरीज की तलाश में हैं, तो यह सीरीज आपके लिए परफेक्ट हो सकती है.
अर्जुन मीणा का निडर अंदाज
Netflix की इस सीरीज का नाम तस्करी: द स्मगलर्स वेब ( Taskaree: The Smuggler's Web) है. इसमें रोमांटिक हीरो की अपनी पुरानी इमेज को तोड़ते हुए इमरान हाशमी ने इस सीरीज में 'अर्जुन मीणा' नाम के एक निडर और कड़क कस्टम्स ऑफिसर का रोल निभाया है. बिना किसी लाउड डायलॉगबाजी के इमरान ने अपनी इंटेंस एक्टिंग और स्क्रीन प्रेजेंस से दर्शकों का दिल जीत लिया है.
कस्टम्स की अनसुनी इनसाइड स्टोरी
'स्पेशल 26' फेम डायरेक्टर नीरज पांडे ने इस बार भारतीय सीमा कस्टम डिपार्टमेंट के असली हीरोज की जिंदगी पर दांव लगाया है. सीरीज में दिखाया गया है कि कैसे मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर तस्कर सोने और ड्रग्स की स्मगलिंग के लिए नए-नए और खौफनाक तरीके अपनाते हैं.
इमरान संग शरद केलकर का पंगा
सीरीज का सबसे बड़ा यूएसपी इमरान हाशमी और शरद केलकर के बीच का तगड़ा क्लैश है. शरद केलकर ने 'बड़ा चौधरी' नाम के मास्टरमाइंड विलेन के रोल में अपनी भारी आवाज और खूंखार पर्सनैलिटी से ऐसा डर पैदा किया है कि दोनों के बीच की कैट-एंड-माउस चेस आखिर तक बांधकर रखती है.
7.3 की कड़क IMDb रेटिंग
अपनी रीयलिस्टिक स्टोरीटेलिंग और कड़क रिसर्च के दम पर इस क्राइम थ्रिलर को IMDb पर 7.3 की शानदार रेटिंग मिली है. इसके अलावा अमृता खानविलकर और नंदीश सिंह संधू ने भी अपने सपोर्टिंग रोल्स में कमाल की एक्टिंग की है.
7 एपिसोड में सस्पेंस का डोज
कुल 7 एपिसोड की इस सीरीज में सस्पेंस की एक-एक परत बेहद खूबसूरती से उघड़ती है. इसका क्लाइमेक्स इतना अनप्रेडिक्टेबल है कि पूरी कहानी को पलट कर रख देता है. असली वारदातों से इंस्पायर्ड यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर ऑडियंस को काफी पसंद आई है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.