---विज्ञापन---

Friday OTT Release: इस शुक्रवार रिलीज हुईं धांसू फिल्में-सीरीज, ओटीटी लवर्स के लिए हो गई मौज ही मौज

Friday OTT Release: इस वीकेंड ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर एंटरटेनमेंट का जबरदस्त डोज मिलने वाला है. 17 अप्रैल को कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो चुकी हैं, जो आपके वीकेंड को पूरी तरह मजेदार बना देंगी. खास बात ये है, कि इस बार दर्शकों को हर जॉनर रोमांस, एक्शन, थ्रिलर और कॉमेडी का भरपूर कंटेंट एक ही जगह देखने को मिलेगा.

सबसे पहले बात करते हैं, तापसी पन्नू की फिल्म 'अस्सी' की. ये एक क्राइम थ्रिलर ड्रामा है, जो समाज में होने वाले यौन अपराधों और न्याय की लड़ाई को दिखाती है. सिनेमाघरों में खास कमाल न कर पाने के बाद अब ये फिल्म 17 अप्रैल से जी5 पर स्ट्रीम हो रही है. गंभीर विषय पर बनी ये फिल्म दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर सकती है.

वहीं, विजय वर्मा की मोस्ट अवेटेड सीरीज 'मटका किंग' भी रिलीज हो गई है. ये सीरीज 1960 के दशक के मुंबई के जुए और सट्टेबाजी की दुनिया की कहानी दिखाती है. दमदार कहानी और शानदार एक्टिंग के चलते इस सीरीज को लेकर काफी बज बना हुआ है. इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

एक्शन पसंद करने वालों के लिए पवन कल्याण की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' भी अब ओटीटी पर उपलब्ध है. ये फिल्म एक बहादुर पुलिस ऑफिसर की कहानी है, जो अन्याय के खिलाफ खड़ा होता है. सिनेमाघरों के बाद अब ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है.

हल्की-फुल्की और रिलेटेबल कहानी देखने वालों के लिए 'रूममेट्स' एक अच्छा ऑप्शन है. ये सीरीज कॉलेज लाइफ और रूममेट्स के बीच के रिश्तों को मजेदार अंदाज में दिखाती है. इसे भी नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जा सकता है.

रोमांस के शौकीनों के लिए 'दो दीवाने शहर में' एक परफेक्ट चॉइस हो सकती है. सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर स्टारर ये फिल्म मुंबई के बैकग्राउंड में एक लव स्टोरी को पेश करती है.

इसके अलावा, पॉपुलर कॉमेडी सीरीज 'अल्फा मेल्स' अपने पांचवें सीजन के साथ लौट आई है. चार दोस्तों की जिंदगी में होने वाली मजेदार घटनाएं इस बार और भी ज्यादा हंसी का तड़का लगाती नजर आएंगी.

बहरहाल, इस वीकेंड ओटीटी लवर्स के लिए एंटरटेनमेंट की कोई कमी नहीं है. अब बस पॉपकॉर्न तैयार रखें और अपनी पसंदीदा फिल्म या सीरीज के साथ वीकेंड एन्जॉय करें.

First published on: Apr 17, 2026 06:25 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.