Wednesday, 26 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

मौत का डर, टूटा परिवार और लुटा पैसा… इस करोड़पति यूट्यूबर का दर्दनाक खुलासा, बोले- ‘मुझे जीने लायक ही नहीं छोड़ा’

पॉपुलर यूट्यूबर इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. उनकी एक लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है. इस पोस्ट में उन्होंने दावा किया है, कि उन्हें लंबे समय से मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है, और उनकी जान को भी खतरा है. बिना किसी का नाम लिए उन्होंने जो बातें लिखीं, उन्हें पढ़कर फैंस काफी चिंतित नजर आ रहे हैं.

पॉपुलर यूट्यूबर इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. उनकी एक लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है. इस पोस्ट में उन्होंने दावा किया है, कि उन्हें लंबे समय से मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है, और उनकी जान को भी खतरा है. बिना किसी का नाम लिए उन्होंने जो बातें लिखीं, उन्हें पढ़कर फैंस काफी चिंतित नजर आ रहे हैं.

हम जिस यूट्यूबर की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि अनुराग डोबाल हैं, जिन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा है, कि पिछले एक साल से कुछ लोग उन्हें लगातार मेंटली हैरेस कर रहे हैं. उनका कहना है, कि इन लोगों ने उनसे सब कुछ छीन लिया पैसा, परिवार की आर्थिक स्थिति और यहां तक कि रिश्ते भी....

---Advertisement---

अनुराग ने लिखा, 'मेरे अपने लोगों ने मुझे इतना टॉर्चर किया है, कि मुझे जीने लायक ही नहीं छोड़ा.' यूट्यूबर ने ये भी दावा किया, कि अब हालात और ज्यादा डरावने हो गए हैं. पोस्ट के मुताबिक, कुछ लोग उन्हें फॉलो कर रहे हैं, और उनकी हत्या की साजिश रच रहे हैं.

अनुराग ने लिखा, कि उन्होंने जितना हो सका, खुद के लिए लड़ाई लड़ी, लेकिन अब उनका सब्र टूटता जा रहा है. इस इमोशनल पोस्ट के बाद से ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है. फैंस को उनकी चिंता सता रही है. अनुराग की पोस्ट वायरल होते ही फैंस उनके सपोर्ट में उतर आए.

---Advertisement---

कमेंट सेक्शन में लोग उन्हें हिम्मत रखने और मजबूत बने रहने की सलाह दे रहे हैं. कई फैंस ने उनसे अपील की है, कि वे अपने आसपास के लोगों और अथॉरिटीज की मदद लें. हालांकि, अनुराग ने अब तक ये साफ नहीं किया है, कि उन्हें किससे खतरा है.

वर्क फ्रंट की बात करें, तो अनुराग डोबाल एक फेमस मोटो व्लॉगर हैं, और सोशल मीडिया पर The UK07 Rider के नाम से पहचाने जाते हैं. उन्हें ज्यादा पहचान रियलिटी शो बिग बॉस 17 से मिली थी. शो में उनकी कई कंटेस्टेंट्स से तीखी बहस देखने को मिली थी, खासकर मुनव्वर फारूकी के साथ.

---Advertisement---

वहीं, मन्नारा चोपड़ा के साथ उनका बॉन्ड भी खूब चर्चा में रहा था. इतना ही नहीं, शो के दौरान होस्ट सलमान खान से भी उनकी अनबन सामने आई थी, जिसके बाद उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था. फिलहाल, अनुराग की इस पोस्ट ने उनके चाहने वालों को चिंता में डाल दिया है. सभी यही दुआ कर रहे हैं, कि ये मुश्किल वक्त जल्द खत्म हो और अनुराग सुरक्षित रहें.

First published on: Mar 03, 2026 05:33 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola