Monday, 24 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Theatre Releases: ‘टॉक्सिक’ के लेकर ‘खोसला का घोसला 2’ तक, 26-28 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रहीं ये 6 शानदार फिल्में

Theatre Releases: इस हफ्ते 26 और 28 अगस्त को सिनेमाघरों में एक से बढ़कर एक बड़ी फिल्में दस्तक दे रही है. यश की ‘टॉक्सिक’ से लेकर अनुपम खेर की ‘खोसला का घोसला 2’ तक, इस हफ्ते कई शानदार फिल्में आ रही है. देखें पूरी लिस्ट

Theatre Releases: 26 और 28 अगस्त का दिन बॉक्स ऑफिस पर काफी खास होने जा रहा है. इन दो दिनों सिनेमाघरों में एक से बढ़कर एक बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं. यहां बॉलीवुड से लेकर साउथ तक कई धांसू फिल्में दस्तक दे रही हैं. इस हफ्ते आपको जबरदस्त एक्शन, रोमांस, ड्रामा और थ्रिल देखने को मिलेगा. आइए पूरी लिस्ट देखते हैं.

टॉक्सिक (Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups)

लिस्ट में सबसे पहला नाम सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ का है. ये इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है जो 26 अगस्त 2026 को कन्नड़, हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम में वर्ल्डवाइड रिलीज हो रही है. गीतू मोहनदास के डायरेक्शन बनी इस गैंगस्टर-एक्शन ड्रामा में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा और हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया लीड रोल में हैं.

---Advertisement---

जीवन भीमा योजना (Jeevan Bheema Yojana)

अरशद वारसी और संजीदा शेख स्टारर ये फिल्म भी 26 अगस्त को सिनेमाघरों में आ रही है. ये एक डार्क क्राइम-कॉमेडी थ्रिलर फिल्म है.  

भोगी (Bhogi)

ये एक तेलुगु एक्शन फिल्म है, जिसमें शारवानंद और अनुपमा परमेश्वरन लीड रोल में हैं. इसका निर्देशन संपत नंदी ने किया है. ये फिल्म 28 अगस्त को 2026 को रिलीज हो रही है.

---Advertisement---

खोसला का घोसला 2 (Khosla Ka Ghosla 2)

साल 2006 की मशहूर कल्ट-कॉमेडी फिल्म 'खोसला का घोसला' का सीक्वल पूरे 20 साल बाद आ रहा है. ये फिल्म 28 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रहा है. इसमें अनुपम खेर एक बार फिर से दर्शकों को गुदगुदाते दिखेंगे.

महाप्रभु जगन्नाथ (Mahaprabhu Jagannath)

भगवान जगन्नाथ की महिमा और आस्था पर आधारित ये एनिमेटेड फिल्म है भी शुक्रवार यानी 28 अगस्त थिएटर्स में आ रही है.

---Advertisement---

द डॉग स्टार्स (The Dog Stars)

हॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर रिडले स्कॉट के डायरेक्शन में बनी ये साई-फाई एडवेंचर ड्रामा फिल्म 28 अगस्त को दुनियभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. इसमें जैकब एलोर्डी और जोश ब्रोलिन लीड रोल में हैं.

First published on: Aug 24, 2026 05:27 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola