Thursday, 9 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Welcome 3 OTT Release: ओटीटी पर आने को तैयार अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म, जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम?

---विज्ञापन---

Welcome to the Jungle OTT release: सुपरस्टार अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म वेलकम टू द जंगल सिनेमाघरों में तहलका मचाने के बाद जल्द ही ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है. रिलीज के वक्त से ही ये फिल्म दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हो रही है. ऐसे में फैंस ओटीटी पर इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. आइए जानते हैं कि अक्षय कुमार ये कॉमेडी फिल्म ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी.

'वेलकम टू द जंगल' की ओटीटी डिटेल्स

बॉक्स ऑफिस पर 'वेलकम टू द जंगल' दो हफ्ते पूरे कर चुकी हैं और अब इसकी ओटीटी रिलीज को लेकर चर्चा तेज हो गई है. बता दें अपना थिएट्रिकल रन पूरा करने के बाद ये फिल्म ओटीटी पर देखने को मिलेगी. हालांकि अभी दर्शकों को थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा.

---Advertisement---

किस ओटीटी पर आएगी वेलकम टू द जंगल

बता दें डायरेक्टर अहमद खान ने वेलकम टू द जंगल की ओटीटी डील जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) के साथ हुई है. इस आधार पर सिनेमाघरों में से उतरने के बाद वेलकम टू द जंगल को इसी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा.

ओटीटी कब रिलीज होगी वेलकम टू द जंगल

अभी फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि अगस्त महीने के अंत में रक्षाबंधन के मौके पर इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म Jio Hotstar पर रिलीज कर दिया जाएगा.

---Advertisement---

कमाई

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म रिलीज के पहले दिन से ही शानदार प्रदर्शन कर रही है. दो हफ्ते से बॉक्स ऑफिस पर छाई इस कॉमेडी फिल्म ने 13 दिन के भीतर अब तक भारत में नेट 123 करोड़ की कमाई कर चुकी है. वहीं इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 180 करोड़ के पास पहुंच गया है.

स्टारकास्ट

बात करें फिल्म की तो फिल्म वेलकम टू द जंगल में हिंदी सिनेमा के स्टार्स की पूरी फौज है. फिल्म में 30 से अधिक कलाकार शामिल हैं. इसमें अक्षय कुमार, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीज, अरशद वारसी, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव, आफताब शिवदासानी, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, किरण कुमार, जाकिर हुसैन, विंदू जैसे कई दिग्गज कलाकार शामिल हैं.

---Advertisement---
First published on: Jul 09, 2026 06:18 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola