Thursday, 9 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Dhurandar 2 को टक्कर देने वाली सीरीज, Jio Hotstar पर मचा रही तहलका, कहानी जीत लेगी दिल

---विज्ञापन---

JioHotstar पर रिलीज होते ही इस सीरीज ने तहलका मचा दिया. यहां इसने ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर 2’ को भी टक्कर दे डाली. दर्शक इसकी कहानी और कास्ट की खूब तारीफ कर रहे हैं. इसे ओटीटी पर मिलियन्स में व्यूज मिल रहे हैं, जिसके इसकी ओटीटी पर टॉप 1 पोजीशन पर पहुंच गई. आइए 12 एपिसोड की इस सीरीज के बारे में जानते हैं.

सीरीज की कहानी

20 एपिसोड की ये सीरीज इस वक्त ओटीटी प्लेटफॉर्म JioHotstar पर तहलका मचा रही है. इसकी कहानी एक गरीब लड़के कुलदीप (Dhaval Thakur) और एक प्रभावशाली धनी परिवार की लड़की शानविका (Sanchita Basu) के प्रेम प्रसंग से शुरू होती है. बाद में दोनों का प्यार नफरत में बदल जाता है.

---Advertisement---

अबतक आ चुके हैं 2 सीजन

इस सीरीज के अबतक 2 सीजन आ चुके हैं. हाल ही इसका दूसरा सीजन रिलीज हुआ है. दूसरे सीजन की कहानी पहले सीजन की नाटकीय घटनाओं के बाद शुरू होती है.

सीजन 2 की कहानी

परिस्थितियों के फेर में शानविका अपने पिता और पति दोनों को खो देती है, जिसका जिम्मेदार वो कुलदीप (जो अब सीतापुर में एक डीएम है) को मानती है और उससे बदला लेना का तय करती है.

---Advertisement---

ओटीटी पर टॉप ट्रेंडिंग

ऑर्मेक्स मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सीरीज को एक हफ्ते के अंदर ही 3.1 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और इसकी कहानी लगातार ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर 1 पर बनी हुई है. हालांकि, इस सीरीज 2 के सभी एपिसोड को फैंस एक साथ नहीं देख पाएंगे. मेकर्स इसका लास्ट एपिसोड जल्द ही रिलीज करेंगे.

कौनसी सीरीज?

हम बात कर रहे हैं वेब सीरीज 'ठुकरा के मेरा प्यार सीजन 2’ की, जिसका 1 से 4 एपिसोड 19 जून को जियो हॉटस्टार पर प्रसारित हुआ था. इसके बाद 26 जून को 5 से 8 एपिसोड, 3 जुलाई को 9 से 12 एपिसोड OTT पर स्ट्रीम किए गए और अब अगला 13 से 16 तक का एपिसोड 10 जुलाई को आएगा और अंतिम 3 एपिसोड (17 से 20) 17 जुलाई को जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम किए जाएंगे.

---Advertisement---
First published on: Jul 08, 2026 11:42 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola