---विज्ञापन---
विद्या बालन से लेकर सुशांत सिंह राजपूत तक, Ekta Kapoor ने इन सेलेब्स की रातोंरात बदली किस्मत
Ekta Kapoor Birthday: टीवी इंडस्ट्री की सबसे मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर आज अपना जन्मदिन मना रही हैं. अपने फिल्मी करियर में एकता अबतक कई हिट टीवी सीरियल्स प्रोड्यूस कर चुकी हैं. इसके जरिए उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को कई शानदार कलाकार भी दिए, जो आज पूरी दुनियाभर में नाम कमा रहे हैं. एकता ने ऐसे चेहरों को टीवी पर लाया, जो अब टीवी और बॉलीवुड के पॉपुलर सितारों में गिने जाते हैं. आइए आज कुछ ऐसे ही सितारों के बारे में जानते हैं.
विद्या बालन
लिस्ट में सबसे पहला नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन का है. फिल्मों में आने से पहले विद्या बालन को एकता कपूर ने अपने शो 'हम पांच' में कास्ट किया था. इस शो के बाद विद्या ने फिल्मों का रुख किया और आज वो इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक मानी जाती हैं.
सुशांत सिंह राजपूत
दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को 'पवित्र रिश्ता' में 'मानव' के किरदार से घर-घर पहचान मिली. एकता कपूर के इस शो से सुशांत को घर-घर पहचान मिली, जिसके बाद उन्होंने फिल्मों में कदम रखा था.
मौनी रॉय
टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय अब फिल्मों में भी जमकर काम कर रही हैं. एकता कपूर के शो 'नागिन' से मौनी रॉय को घर-घर पहचान मिली और उनकी किस्मत बदल गई. इस शो के बाद मौनी को कई प्रोजेक्ट्स ऑफर हुए.
राजकुमार राव
बॉलीवुड स्टार राजकुमार राव आज अपनी शानदार फिल्मों से हर किसी का दिल जीत रहे हैं. एकता कपूर ने राजकुमार राव के कई प्रोजेक्ट्स में उनका साथ दिया और इंडस्ट्री में उन्हें एक अलग पहचान दिलाई.
रोनित रॉय
फिल्मों में काम कर चुके रोनित रॉय के करियर को एकता कपूर ने एक नै शुरुआत दी. टीवी सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' और 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से रोनित रॉय एक बार फिर छा गए.
स्मृति ईरानी
टीवी शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में तुलसी के किरदार ने स्मृति ईरानी की किस्मत बदल दी. एकता कपूर के इस शो की वजह से स्मृति ईरानी को घर-घर पहचान मिली. इस शो का अब दूसरा सीजन भी आ गया है.
अनुराग बसु
मशहूर फिल्ममेकर अनुराग बसु ने अपनी शुरुआत टीवी से की थी. उन्होंने एकता कपूर के साथ कई प्रोजेक्ट्स में काम किया, जिसने उन्हें काफी मदद मिली और बाद में वो एक बड़े फिल्ममेकर के तौर पर उभरें.