---विज्ञापन---

इंडस्ट्री में छाया मातम… इस मशहूर दिग्गज हस्ती का निधन, कैंसर से हारी जिंदगी की जंग

Raghu Rai Death: मीडिया इंडस्ट्री से एक बहुत ही बुरी और दुखद खबर सामने आई है. दरअसल, भारत के प्रसिद्ध फोटोग्राफर रघु राय का निधन हो गया है. पिछले 6 दशकों से फोटोग्राफर के तौर पर काम कर रहे रघु राय ने रविवार को 83 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली. अपने कैमरे में कई अलग-अलग चीजों को कैद करने वाले रघु राय कैंसर और उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे.

फोटोग्राफर रघु राय के निधन की जानकारी उनके बेटे नितिन राय ने दी है, जो खुद एक फेमस फोटोग्राफर हैं. नितिन राय ने बताया कि उनके पिता कैंसर और उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे. अपनी बीमारियों से जूझते हुए उनका रविवार को 83 साल की उम्र में निधन हो गया.

---Advertisement---

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, नितिन राय ने कहा, 'मेरे पिताजी को दो साल पहले प्रोस्टेट कैंसर का पता चला था, लेकिन वे ठीक हो गए थे. फिर ये कैंसर उनके पेट में फैल गया, वह भी ठीक हो गया. हाल ही में कैंसर उनके ब्रेन में फैल गया और इसके अलावा उम्र संबंधी समस्याएं भी थीं.'

रघु राय के निधन के बाद, उनके परिवार ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि फोटोग्राफर का अंतिम संस्कार रविवार को शाम 4 बजे नई दिल्ली के लोधी श्मशान घाट में किया जाएगा.

---Advertisement---

रघु राय अपने पीछे अपनी पत्नी गुरमीत, बेटा नितिन और बेटियां लगन, अवनी और पुरवाई को छोड़ कर गए हैं. इसके अलावा, वो अपना कई सालों की मेहनत और तजुर्बा छोड़ कर गए हैं.

रघु राय ने साल 1965 में अपने फोटोग्राफी करियर की शुरुआत की थी, इस समय उनकी उम्र सिर्फ 23 साल थी. उन्होंने साल 1966 में स्टेट्समैन अखबार में मुख्य फोटोग्राफर के रूप में काम शुरू किया और लगभग एक दशक तक इस कंपनी के साथ जुड़े रहे. साल 1982 में उन्होंने एक नया फेज शुरू किया, जब उन्होंने इंडिया टुडे मैगजीन में पिक्चर एडिटर-कम-विज़ुअलाइज़र-कम-फोटोग्राफर के रूप में काम करना शुरू किया.

First published on: Apr 26, 2026 10:50 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.