---विज्ञापन---
Varun-Mrunal से Prabhas–Triptii Dimri तक, बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने को तैयार हैं ये 5 नई जोड़ियां
Bollywood 5 New Pairings: बॉलीवुड के फिल्ममेकर्स फिर से कुछ नया और मजेदार करने की करने वाले हैं, जहां वो बड़े पर्दे पर बॉलीवुड की ये नई जोड़ियों को उतारने वाले हैं. इस लिस्ट में वरुण धवन - मृणाल ठाकुर से लेकर प्रभास - तृप्ति डिमरी तक जैसे नाम शामिल है.
सैफ अली खान और रसिका दुगल
फिल्म 'कर्तव्य' में बॉलीवुड के दो पावरहाउस परफॉर्मर सैफ अली खान और रसिका दुगल एक साथ नजर आने वाले हैं. सैफ और रसिका की यह जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आएगी. देखते हैं फैंस को यह जोड़ी कितनी पसंद आती है.
शरवरी और दिलजीत दोसांझ
फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' में शरवरी और दिलजीत दोसांझ की फ्रेश जोड़ी के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी. देखना दिलचस्प होगा कि शरवरी और दिलजीत का लोगों को कितना पसंद आता है.
सिद्धार्थ और तमन्ना भाटिया
फिल्म 'वान– फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की जोड़ी पहली बार एक साथ करेगी. सिद्धार्थ और तमन्ना की ये फिल्म मिस्ट्री, नेचर-ड्रिवन बैकग्राउंड पर बनी एक फैंटेसी मूवी है.
तृप्ति डिमरी और प्रभास
संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बन रही फिल्म 'स्पिरिट' में तृप्ति डिमरी और प्रभास का फ्रेश स्पेस और केमिस्ट्री देखने को मिलेगी. रिलीज से पहले ही लोगों के बीच इस फिल्म का काफी क्रेज है.
वरुण धवन और मृणाल ठाकुर
फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' में वरुण धवन और मृणाल ठाकुर की फ्रेश जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर साथ नजर आएगी. फैंस भी इस नई जोड़ी को फिल्म में देखने के लिए एक्साइटेड हैं.