Wednesday, 15 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘तलाकशुदा और विधवा महिलाओं को पब्लिक प्रॉपर्टी कहना अदनान शेख को पड़ा भारी, भड़कीं उर्फी जावेद ने लगाई क्लास

---विज्ञापन---

सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर और 'बिग बॉस' में नजर आ चुके अदनान शेख अपने एक बयान के बाद विवादों में घिर गए हैं. हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान उन्होंने तलाकशुदा और विधवा महिलाओं को लेकर एक विवादित बयान दिया है. उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोग उन्हें लगातार ट्रोल कर रहे हैं. इतना ही नहीं, इस मामले पर फैशन इंफ्लूएंसर और एक्ट्रेस उर्फी जावेद ने भी रिएक्ट किया है.

अदनान ने दिया पॉडकास्ट में विवादित बयान

दरअसल, हाल ही में अदनान शेख 'आ दिल की बात करें' पॉडकास्ट में पहुंचे थे, जहां वह समाज, शादी, तलाक और विधवा महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर बात करते नजर आए. इस दौरान वह विधवा और तलाकशुदा महिलाओं के दोबारा निकाह की बात कर रहे थे. हालांकि, इसी दौरान उन्होंने एक विवादित बयान दे दिया. उन्होंने इन महिलाओं के संदर्भ में 'पब्लिक प्रॉपर्टी' शब्द का इस्तेमाल किया.

---Advertisement---

अदनान ने विधवा और तलाकशुदा महिलाओं को बताया पब्लिक प्रॉपर्टी

अदनान ने कहा, "मैं समाज से पूछना चाहता हूं. हमने जो कैलकुलेट किया, अगर 25-30 प्रतिशत महिलाएं बच रही हैं, तो अगर कोई उनसे शादी करे, तो उससे तुमको दिक्कत है? अगर वो पब्लिक प्रॉपर्टी बन जाए और उसे बहुत लोग इस्तेमाल करें, तो क्या तुमको ये चीज चलेगी? उस 25-30 प्रतिशत में ये सोचो कि तुम्हारी मां या बहन होगी, तुम क्या चाहोगे?"  

तलाकशुदा और विधवा महिलाओं के दोबारा निकाह पर कही हैरान करने वाली बात

अदनान यहीं नहीं रुके. उन्होंने आगे कहा, "समाज ऐसी महिलाओं को शादी करने की इजाज़त नहीं देता. क्या सिर्फ इसलिए उन्हें पब्लिक प्रॉपर्टी बनने देना सही है कि उन्होंने दोबारा शादी नहीं की? अगर कोई पुरुष ऐसी महिला से शादी करने को तैयार है, तो इसमें क्या दिक्कत है?" अदनान ने इस इंटरव्यू के दौरान विधवा और तलाकशुदा महिलाओं के अलावा LGBTQ+ कम्युनिटी को लेकर भी विवादित टिप्पणियां कीं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार ट्रोल किया जा रहा है.

---Advertisement---

उर्फी जावेद ने किया रिएक्ट

इस पूरे विवाद पर उर्फी जावेद ने भी रिएक्ट किया है. उन्होंने अदनान के बयान की आलोचना करते हुए कहा, "आखिर इस तरह के मर्दों को बोलने की इजाज़त ही क्यों दी जाती है?"

लोगों ने अदनान को किया ट्रोल

वहीं, इस पूरे विवाद पर लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, "ज़रा सोचिए, यह मानना कि किसी महिला की अहमियत इस बात पर निर्भर करती है कि वह किसी की पत्नी है या नहीं. वह अकेले भी एक सम्मानजनक और आज़ाद ज़िंदगी जी सकती है." वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, "मतलब, उन्हें किसने हक दिया कि वे कहें कि तलाकशुदा या विधवा महिलाएं 'पब्लिक प्रॉपर्टी' हैं? मुझे लगता है, भैया, सिर्फ रील ही बनाओ तो अच्छा है." कुछ लोगों ने अदनान से माफी मांगने की भी मांग की है. उनका कहना है कि उन्हें महिलाओं से अपने इस बयान के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए.

---Advertisement---
First published on: Jul 15, 2026 07:53 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola