Wednesday, 1 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

70s की मशहूर अदाकारा, शादी के 11वें दिन पहले पति की मौत, प्यार में पागल थे किशोर कुमार

---विज्ञापन---

Leena Chandavarkar: 70 के दशक इस मशहूर अदाकारा ने अपनी पहली फिल्म से तहलका मचा दिया. प्रोफेशनल लाइफ में एक्ट्रेस ने खूब नाम कमाया, लेकिन उनकी निजी जिंदगी दर्द से भरी रही. शादी के 11वें दिन एक्ट्रेस के पहले पति की मौत हो गई. मशहूर प्लेबैक सिंगर किशोर कुमार भी उनके दीवाने थे.

बड़े-बड़े सितारों संग किया काम

70 के दशक की इस मशहूर अदाकारा ने राजेश खन्ना से लेकर धर्मेंद्र, दिलीप कुमार और जितेंद्र जैसे दिग्गज एक्टर्स संग काम किया. अपनी हर एक फिल्म में एक्ट्रेस ने दमदार किरदार निभाया और अपनी बेतरीन अदाकारी से हमेशा देशकों के दिलों पर राज किया.

---Advertisement---

70s की मशहूर अदाकारा

हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा लीना चंदावरकर, जिन्होंने सुनील दत्त के निर्देशन में बनी फिल्म 'मन की मीत' से अपना डेब्यू किया था. प्रोफेशनल लाइफ में एक्ट्रेस ने जमकर नाम कमाया, लेकिन उनकी निजी जिंदगी काफी दुखों से भरी रही. 37 साल की उम्र तक उन्हें दो बार विधवा होना पड़ा.

11 दिन में पहले पति की हुई मौत

कर्नाटक के कोंकणी परिवार में जन्मीं लीना चंदावरकर ने 25 साल की उम्र में साल 195 में शादी कर ली थी. उन्होंने गोवा के पहले मुख्यमंत्री दयानंद बंदोडकर के बेटे सिद्धार्थ बंदोडकर से शादी की थी. हालांकि, शादी के महज 11 दिन बाद ही उनके पहले पति का अचानक देहांत हो गया. उन्हें गलती से गोली लग गई थी.

---Advertisement---

दीवाने थे किशोर कुमार

पहले पति को खोने के बाद लेना चंदावरकर पर परिवार दवाब बनाने लगा था, जिससे उनके मन में भी बार-बार सुसाइड का ख्याल आया. हालांकि एक्ट्रेस ने ऐसे वक्त में भी हिम्मत बनाई रखी. इसी दौरान उनकी जिंदगी में किशोर कुमार (Kishore Kumar) की एंट्री हुई. लीना, किशोर कुमार से 20 साल की छोटी थीं और किशोर कुमार पहले से ही तीन शादियां कर चुके थे.

जिद करके किशोर कुमार ने रचाई शादी

लेकिन लीना चंदावरकर किशोर कुमार को इतनी ज्यादा पसंद आईं कि उन्होंने उनके सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया. पहले पति को खोने के बाद लीना तैयार नहीं हुई. लेकिन किशोर कुमार जिद पर अड़ गए और उनके घर के बाहर धरना दे दिया, जिसके बाद लीना ने शादी के लिए हां कर दिया.

---Advertisement---

37 की उम्र में दूसरी बार हुई विधवा

किशोर कुमार और लीना चंदावरकर की साल 1980 में शादी हुई, लेकिन 1987 में एक बार फिर से एक्ट्रेस को विधवा होना पड़ा. महज 58 साल की उम्र में किशोर कुमार का निधन हो गया. उस समय लेना की उम्र महज 37 साल थी. लीना और किशोर कुमार का एक बेटा है, सुमीत कुमार, जिनके साथ वो रहती हैं.

First published on: Jul 01, 2026 06:08 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola