Wednesday, 1 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

नींद उड़ाने वाली 5 सबसे धांसू सस्पेंस-थ्रिलर फिल्में, क्लाइमैक्स देख पकड़ लेंगे माथा

---विज्ञापन---

Top Suspense Thriller Movies: अगर आप भी दृश्यम और अंधाधुन जैसी सस्पेंस-थ्रिलर फिल्में पसंद करते हैं, तो ओटीटी पर मौजूद ये 5 फिल्में आपके लिए हैं. 5 ऐसी फिल्में, जिनकी धमाकेदार कहानी देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. लिस्ट में शामिल इन पांचों फिल्मों ने सिनेमाघरों में खूब नाम कमाया था और अब ओटीटी पर भी तहलका मचा रही हैं. चलिए इनके बारे के जानते हैं.

महाराजा

लिस्ट में पहला नाम साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘महाराजा’ का है. शुरुआत से लेकर अंत तक इस फिल्म की कहानी उलझाए रहती है. 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने अपनी कहानी से हर किसी का माथा हिला दिया था. स्पेंस और थ्रिल से भरपूर इस फिल्म का डायरेक्शन निथिलन समिनाथन ने किया है. इसमें विजय सेतुपति और अनुराग कश्यप लीड रोल में हैं. अगर अबतक आपने ये फिल्म नहीं देखी है, तो सबसे पहले नेटफ्लिक्स पर ये फिल्म देख डालिए.

---Advertisement---

तलाश: द आंसर लाइज विदिन

साल 2012 में आई आमिर खान, करीना कपूर और रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म तलाश: द आंसर लाइज विदिन की कहानी आज भी दर्शकों की रूह कंपा देती है. इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी, राजकुमार राव और शेरनाज पटेल भी शामिल हैं. इसे आप YouTube पर देख सकते हैं.

कहानी

सस्पेंस और मिस्ट्री से भरपूर फिल्म ‘कहानी’ का क्लाइमैक्स देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. साल 2012 में रिलीज हुई इस फिल्म में विद्या बालन ने एक प्रेग्नेंट लेडी का किरदार निभाया है, जो दुर्गा पूजा के त्योहार के दौरान कोलकाता में अपने खोए हुए पति को ढूंढ रही है. इस सफर में उसे कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. आगे की कहानी बड़ी दिलचस्प है. इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

---Advertisement---

एजेंट साईं श्रीनिवास अथरेया

साल 2019 में आई फिल्म एजेंट साईं श्रीनिवास अथरेया एक तेलुगु भाषा की ब्लैक कॉमेडी मिस्ट्री फिल्म है, जिसमें एक जासूस की कहानी दिखाई गई है. आगे की कहानी एक ऐसे मोड़ आती है, जिसे देखकर हर कोई चौंक उठा था. इसकी पूरी कहानी आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

हिट: द फर्स्ट केस

विश्वक सेन और रूहानी शर्मा स्टारर फिल्म ‘हिट: द फर्स्ट केस’ का धांसू सस्पेंस देख आप हैरान रह जाएंगे. फिल्म की कहानी में एक पुलिस अधिकारी को अठारह साल की लड़की के लापता मामले की जांच करने का काम सौंपा गया है. अपने अतीत के लड़ते हुए पुलिस अधिकारी इस केस की सतह तक जाता है. इसे आप Prime Video पर देख सकते हैं.

---Advertisement---
First published on: Jul 01, 2026 07:03 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola