Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

इंडिया की 5 सबसे धांसू वेब सीरीज, इनके आगे कुछ नहीं ‘पंचायत’ और ‘पाताल लोक’

---विज्ञापन---

Web Series: आज हम आपके लिए IMDb रेटिंग के मुताबिक ओटीटी की 5 सबसे शानदार वेब सीरीज लेकर आए हैं. रोमांस, थ्रिल, एक्शन और ड्रामा से भरपूर इन सीरीज की कहानी आपका दिल जीत लेंगी. इन्हें आप जब चाहे घर बैठे ओटीटी पर एन्जॉय कर सकते हैं. चलिए पूरी लिस्ट देखते हैं.

‘एस्पिरेंट्स’

लिस्ट में सबसे पहले नंबर वेब सीरीज ‘एस्पिरेंट्स’ का नाम है. इस सीरीज की कहानी लाखों लोगों के जीवन का सार है. UPSC की तैयारी कर रहे तीन दोस्तों की जिंदगी पर आधारित इस सीरीज के अबतक तीन सीजन आ चुके हैं. सीरीज में नवीन कस्तुरिया, शिवांकित परिहार, अभिलाष थपलियाल और सनी आहूजा जैसे स्टार्स शामिल हैं.

---Advertisement---

'स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी'

'स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी' की कहानी स्टॉक ब्रोकर हर्षद मेहता की लाइफ पर आधारित है. इसमें प्रतीक गांधी लीड रोल में हैं. सीरीज को IMDb पर 9.2 की धांसू रेटिंग मिली है.

'द फैमिली मैन'

मनोज बाजपेयी स्टारर इस सीरीज के अबतक तीन सीजन आ चुके हैं. इस सीरीज की कहानी नेशनल सिक्योरिटी से जुड़े मुद्दे पर आधारित इसका पहला सीजन साल 2019 में आया था. सीरीज में मनोज बाजपेयी ने श्रीकांत तिवारी का किरदार निभाया है, जो नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी में खुफिया तरीके से काम करता है.

---Advertisement---

'सेक्रेड गेम'

सैफ अली खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और पंकज त्रिपाठी स्टारर सीरीज 'सेक्रेड गेम' को अनुराग कश्यप ने डायरेक्ट किया है. क्राइम और थ्रिल से भरपूर इस सीरीज को IMDb पर 8.5 की तगड़ी रेटिंग मिली है. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

‘मिर्जापुर’

प्राइम वीडियो की पॉपुलर वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ की कहानी आज दर्शकों के दिल पर राज करती है. अबतक इसके तीन सीजन आ चुके हैं और जल्द ही इस सीरीज को फिल्म के रूप में लाया जा रहा है. ड्रॉमा, क्राइम और पॉलिटिक्स से भरपूर इस सीरीज में पंकज त्रिपाठी, विक्रांत मैसी, अली फजल, श्वेता त्रिपाठी, विजय वर्मा जैसे स्टार्स लीड रोल में हैं.

---Advertisement---
First published on: Jun 23, 2026 06:36 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola