Tuesday, 2 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Tom Cruise से लेकर Brad Pitt तक, इन 5 हॉलीवुड सितारों की एक दिन की कमाई जान उड़ जाएंगे होश

---विज्ञापन---

Hollywood Stars Earnings: हॉलीवुड के टॉप सितारे एक फिल्म के लिए $2 करोड़ से $4 करोड़ (लगभग ₹160 करोड़ से ₹330 करोड़) तक चार्ज करते हैं. ऐसे में सालभर में ये सितारे करोड़ों की कमाई करते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि हॉलीवुड के मशहूर स्टार्स एक दिन में कितनी कमाई करते हैं? आइए आज हॉलीवुड के 5 सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सितारों की एक दिन की कमाई के बारे में जानते हैं.

टॉम क्रूज (Tom Cruise)

हॉलीवुड स्टारटॉम क्रूज दुनिया के सबसे अमीर और ज्यादा कमाने वाले एक्टर्स में से एक हैं. उनकी सालाना कमाई लगभग $4.6 करोड़ (लगभग ₹426 करोड़) है. ऐसे में टॉम एक में ₹1.16 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई कर लेते हैं.

---Advertisement---

एडम सैंडलर (Adam Sandler)

अमेरिकन एक्टर और कॉमेडियन एडम सैंडलर सालभर में करोड़ों की कमाई करते हैं. उनकी सालाना कमाई $4.8 करोड़ (लगभग ₹444 करोड़) तक बताई जाती है. ऐसे में एडम सैंडलर एक दिन में ₹1.2 करोड़ की कमाई कर लेते हैं.

मार्क वाह्लबर्ग (Mark Wahlberg)

हॉलीवुड के मशहूर एक्टर और प्रोड्यूसर मार्क वाह्लबर्ग की सालाना कमाई $4.4 करोड़ (लगभग ₹407 करोड़) है, जिससे उनकी ररोजाना की कमाई ₹1.11 करोड़ से ज्यादा होती है.

---Advertisement---

स्कारलेट जोहानसन (Scarlett Johansson)

हॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक स्कारलेट जोहानसन की सालाना कमाई $4.3 करोड़ (लगभग ₹398 करोड़) है. इस तरह उनकी एक दिन की कमाई ₹1.09 करोड़ के आस-पास आंकी जाती है.

ब्रैड पिट (Brad Pitt)

हॉलीवुड के सबसे मशहूर कलाकारों में से एक ब्रैड पिट सालाना लगभग $4.1 करोड़ (लगभग ₹380 करोड़) की कमाई करते हैं, जो एक दिन में ₹1.04 करोड़ के बराबर है.

---Advertisement---

नोट

हॉलीवुड स्टार्स की कमाई का बड़ा हिस्सा उनकी फिल्मों के बिजनेस और ब्रांड एंडोर्समेंट से आता है, इसलिए ये आंकड़ा फिल्मों की रिलीज के आधार पर दिन-प्रतिदिन बदल सकता है.

First published on: Jun 02, 2026 08:04 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola