---विज्ञापन---
‘धुरंधर 2’ से भी बेहतरीन हैं ये 5 स्पाई थ्रिलर, कहानी देख रह जाएंगे दंग
स्पाई और थ्रिल से भरपूर फिल्म 'धुरंधर 2' ने खूब सुर्खियां बटोरीं. सिनेमाघरों से बाद ओटीटी पर भी इस फिल्म की कहानी और किरदारों को सराहा गया. अगर आप भी धुरंधर की तरह कुछ थ्रिलिंग स्पाई कहानियां घर बैठे एन्जॉय करना चाहते हैं, तो आज हम आपके लिए ओटीटी पर मौजूद 5 शानदार स्पाई थ्रिलर सीरीज लेकर आए हैं. इन पांचों वेब सीरीज में आपको खुफिया मिशन, जबरदस्त एक्शन और थ्रिल देखने को मिलेगा.
नाइट एजेंट
लिस्ट में पहला नाम नेटफ्लिक्स पर मौजूद वेब सीरीज नाइट एजेंट का है. इसकी कहानी एक अमेरिकन इंटेलिजेंस प्रोग्राम के लिए काम करने वाले सीक्रेट एजेंट के इर्द-गिर्द घूमती है. एजेंट पीटर सदरलैंड को एक आतंकवादी हमले को रोकने के लिए, एक राजनीतिक साजिश का पर्दाफाश करना होगा.
द फैमिली मैन
मनोज बाजपेयी स्टारर सीरीज ‘द फैमिली मैन’ एक ऐसे शख्स की कहानी है जो ऊपर से एक सिंपल नौकरी करता नजर आता है, लेकिन असल में वो देश की सुरक्षा एजेंसी के लिए काम करता है. अपनी परिवार की सुरक्षा के साथ ही वो शख्स अपने काम को अंजाम देता है. इसे आप Amazon Prime Video पर देख सकते हैं.
द स्पाई
Netflix पर मौजूद सीरीज ‘द स्पाई’ एक असली मोसाद एजेंट एली कोहेन की कहानी से प्रेरित है. इसमें कोहेन अपनी पहचान छिपाकर दुश्मन देश के बीच रहकर खुफिया मिशन को अंजाम देते हैं.
स्पेशल ऑप्स
JioHotstar पर मौजूद सीरीज ‘स्पेशल ऑप्स’ में के के मेनन लीड रोल में हैं. इसकी कहानी एक ऐसे मिशन की कहानी है जो कई सालों तक चलता है और एक बड़े आतंकी नेटवर्क को पकड़ने पर फोकस करता है. अबतक इस सीरीज के दो सीजन और एक प्रीक्वल आ चुके हैं.
तनाव
SonyLiv पर मौजूद सीरीज 'तनाव' (Tanaav) एक बेहद लोकप्रिय एक्शन-थ्रिलर भारतीय वेब सीरीज है. ये सीरीज मशहूर इजराइली शो 'फौदा' (Fauda) का आधिकारिक हिंदी रूपांतरण है, जिसे भारतीय पृष्ठभूमि के हिसाब से कश्मीर की वादियों और वहां के राजनीतिक हालातों पर ढाला गया है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.