---विज्ञापन---

15 मई को थिएटर्स में रिलीज होंगी ये 4 फिल्में, दूसरी की कहानी में खुलेगा सालों पुराना राज

Theatre Releases: शुक्रवार का दिन एंटरटेनमेंट के लिहाज से काफी खास होता है. इस हफ्ते शुक्रवार यानी 15 को सिनेमाघरों में एक से बढ़कर एक शानदार फिल्में दस्तक देने जा रही हैं. लिस्ट में संजय दत्त की आखिरी सवाल और आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म पति पत्नी और वो दो भी शामिल हैं. आइए इन फिल्मों की पूरी लिस्ट देखते हैं.

पति पत्नी और वो दो (Pati Patni Aur Woh Do)

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा फिल्म पति पत्नी और वो दो का है. आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी लीड रोल में हैं.

---Advertisement---

आखरी सवाल (Aakhri Sawal)

संजय दत्त की फिल्म आखरी सवाल एक ऐतिहासिक-राजनितिक ड्रामा फिल्म है. इस फिल्म में संजय दत्त के अलावा अमित साध, समीरा रेड्डी और नीतू चंद्रा भी लीड रोल में हैं. फिल्म की कहानी RSS के 100 की यात्रा और उसकी सोच पर आधारित है. इसमें एक स्टूडेंट और प्रोफेसर के बीच तकरार देखने को मिलती है.

आई.आई.जेड: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ जॉम्बीज (I.I.Z: Indian Institute of Zombies)

हॉरर और कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म में मोहन कपूर, अनुप्रिया गोयनका, रंजन राज और जैसी लीवर लीड रोल में हैं. इस फिल्म की कहानी एक इंजीनिरिंग कॉलेज की है, जहां जॉम्बीज आ जाते हैं.

---Advertisement---

बिली इलिश: हिट मी हार्ड एंड सॉफ्ट - द टूर (Billie Eilish)

ये फिल्म पॉप स्टार बिली इलिश की कहानी बड़े पर्दे पर पेश करती है. जेम्स कैमरून के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म बिली इलिश के लाइव कॉन्सर्ट के पीछे की कहानी दिखाती है.

First published on: May 14, 2026 05:41 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.