Tuesday, 16 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Tamannaah Bhatia के इस आइटम सॉन्ग को बनाने में लगे थे 11 घंटे, तीन अलग-अलग सेट्स पर एक्ट्रेस ने बदले चार कॉस्ट्यूम

---विज्ञापन---

Tamannaah Bhatia Song: बॉलीवुड अदाकरा तमन्ना भाटिया जब भी स्टेज पर उतरती हैं आग लगा देती हैं. अपनी बोल्ड अदाओं और डांस मूव्स तमन्ना हर किसी को अपना दीवाना दीवाना बना लेती हैं. फिल्मों से लेकर वेब सीरीज तक, तमन्ना अबतक कई शानदार आइटम सॉन्ग्स में नजर आ चुकी हैं. वहीं इस कल्ट आइटम सॉन्ग्स के लिए 11 घंटे की मेहनत करनी पड़ी थी.

तमन्ना भाटिया का आइटम सांग

इंडस्ट्री की सबसे हसीन और बोल्ड अदाकाराओं में से एक तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) ने अपने फिल्मी करियर में अबतक कई मूवीज वेब सीरीज में काम किया है. तमन्ना अपने सुपरहिट आइटम सॉन्ग्स को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं. वो अबतक कई फिल्मों में आइटम सॉन्ग कर चुकी हैं.

---Advertisement---

शूट करने में लगे 11 घंटे

लेकिन आज हम आपको उनके एक ऐसे आइटम सॉन्ग के बारे में बता रहे हैं, जिसमें उन्होंने अपनी बोल्ड अदाओं से हर किसी को घायल कर दिया था. इस सॉन्ग को शूट करने में 11 घंटे का समय लगा था.

कौनसा सॉन्ग?

हाल ही में इस गाने की शूटिंग को लेकर कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान ने एक शो में खुलासा किया. फराह ने तमन्ना भाटिया की परफॉरमेंस की खूब सराहना की. उन्होंने फिल्म स्त्री 2 में आज की रात और वेब सीरीज बैड्स ऑफ बालीवुड (The Bads Of Bollywood) के गाने गफूर (Ghafoor) से तमन्ना के काम को सराहा.

---Advertisement---

शाह रुख ने खुद किया कॉल

हम बात कर रहे हैं वेब सीरीज बैड्स ऑफ बालीवुड में शामिल गाने गफूर की. इसे लेकर तमन्ना भाटिया ने बताया कि इससे पहले शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ मेरी एक छोटी मीटिंग हुई थी, जब मैंने उनके साथ एक विज्ञापन किया था. उसके बाद उन्होंने मुझे गफूर गाने के लिए फोन किया. उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या आप इस गाने को करोगी? उनकी बात सुनकर मैंने सोचा कि उन्होंने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए जो चीजें की हैं, वैसा शायद किसी दूसरे ने नहीं किया होगा. उनके कहने पर मैं गाना तो क्या बैकफ्लिप भी कर सकती थी.

तीन अलग-अलग सेट्स पर बदले 4 कास्टूयम

इसपर आगे फराह खान ने बताया कि वो पूरा गाना महज 11 घंटे में शूट हुआ था. हमने सुबह नौ बजे गाने की शूटिंग शुरू की थी और रात के आठ बजे पैकअप कर लिया था. इस गाने में तीन अलग-अलग सेट्स पर तमन्ना ने चार कॉस्ट्यूम चेंज किए थे जो काबिल ए तारीफ है.

---Advertisement---
First published on: Jun 16, 2026 04:11 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola