Wednesday, 9 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘महाराजा’ से भी खतरनाक है इस फिल्म का सस्पेंस, क्लाइमैक्स देख भूल जाएंगे दृश्यम

Suspense Thriller: अगर आप भी ‘महाराजा’ जैसी सस्पेंस से भरपूर फिल्में देखना पसंद करते हैं, तो ये खबर आपके लिए है. आज हम आपके लिए ‘महाराजा’ से धांसू सस्पेंस वाली मूवी लेकर आए हैं.

Suspense Thriller: साउथ की एक ऐसी सस्पेंस थ्रिलर जिसकी कहानी देखकर आप महाराजा जैसी बेहतरीन फिल्म भी भूल जाएंगे. सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर इस फिल्म की कहानी पर्दा खुलते ही दर्शकों को कंफ्यूज करती है. शुरू से लेकर अंत तक ये फिल्म दर्शकों को स्क्रीन छोड़ने नहीं देती. इसका धमाकेदार क्लाइमैक्स देखकर आप हैरान रह जाएंगे.

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी एक सीरियल किलर को पकड़ने के इर्द-गिर्द घूमती है, जो युवा महिलाओं को अपना शिकार बनाता है. इस केस को सुलझाने के लिए दो बिल्कुल अलग-अलग स्वभाव के पुलिसवालों को एक साथ काम करना पड़ता है.

---Advertisement---

सीरियल किलर को पकड़ने की कहानी

एक तरफ सीनियर अफसर (सरथकुमार) है जो अकेले काम करना पसंद करता है और काफी सख्त है, वहीं दूसरी तरफ नौसिखिया पुलिसवाला (अशोक सेल्वन) है जो थ्योरी में तो तेज है लेकिन फील्ड पर जाने से डरता है. अब ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प होता है कि दोनों मिलकर किस तरह सीरियल किलर को पकड़ते हैं.

IMDb रेटिंग

इस फिल्म में IMDb पर 8/10 की बेहतरीन रेटिंग मिली है, जो इसे 2023 की सर्वश्रेष्ठ थ्रिलर फिल्मों में से एक बनाती है. सिनेमाघरों में भी इस फिल्म की खूब सराहना हुई थी. इसके सस्पेंस, स्क्रीनप्ले और कलाकारों की एक्टिंग को दर्शकों को खूब पसंद किया है.

---Advertisement---

कहां देखें?

ये फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में ओटीटी प्लेटफॉर्म Sony LIV पर मौजूद है. फिल्म में आर. सारथकुमार और अशोक सेलवन लीड रोल में हैं.

कौनसी फिल्म?

हम बात कर रहे हैं साल 2023 आई फिल्म 'पोर थोजिल' (Por Thozhil) की, जो एक बेहद पॉपुलर और शानदार तमिल क्राइम-थ्रिलर फिल्म है. इस फिल्म का निर्देशन विग्नेश राजा ने किया है, और बतौर डायरेक्टर ये उनकी पहली फिल्म है.

---Advertisement---
First published on: Sep 09, 2026 06:48 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola