---विज्ञापन---
25 साल इस औरत के साथ… ‘अलायंस’ में एक्स वाइफ से आमना-सामना होते ही ये क्या बोल गए सोहेल खान?
Alliance: इस वक्त ओटीटी की दुनिया में तहलका मचा हुआ है, जहां एक तरफ नेटफ्लिक्स पर 'लॉक अप 2' में कंटेस्टेंट अपनी जिंदगी के राज उजागर कर बवाल मचा रहे हैं, वहीं Amazon Prime Video पर कुणाल खेमू के होस्ट किए जा रहे रियलिटी शो 'अलायंस' ने बवाल काट दिया है. शो में कंटेस्टेंट अपने गेम से लोगों को एंटरटेन कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ मेकर्स ने अलग ही प्लान बना रखा है, शो में पहले से सोहेल खान बतौर कंटेस्टेंट शामिल हैं, अब उनकी एक्स पत्नी सीना सजदेह की एंट्री ने अलग ही माहौल बना दिया है.
आमने-सामने एक्स पति-पत्नी
तलाक के 5 साल बाद एक्टर सोहेल खान और उनकी एक्स पत्नी सीमा सजदेह एक बार फिर साथ नजर आए. दोनों की मुलाकात रियलिटी शो 'अलायंस' में हुई, जहां उनकी बॉन्डिंग ने न सिर्फ दर्शकों बल्कि शो में मौजूद बाकी कंटेस्टेंट्स को भी इमोशनल कर दिया. इस दौरान सोहेल ने सीमा को लेकर ऐसी बात कही, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.
एक्स वाइफ की एंट्री देख कैसा था सोहेल का हाल?
दरअसल, प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहे रियलिटी शो 'अलायंस' में सोहेल खान बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा ले रहे हैं. हाल ही में शो में एक बड़ा ट्विस्ट तब आया, जब उनकी एक्स वाइफ सीमा सजदेह की एंट्री हुई. इतने साल बाद दोनों को एक साथ देखकर हर कोई हैरान रह गया.
सोहेल के जवाब ने सबको चौंकाया
शो के होस्ट कुणाल खेमू ने सोहेल से पूछा कि सीमा को सामने देखकर उन्हें कैसा लग रहा है. इस सवाल का जवाब देते हुए अभिनेता ने बेहद शांत और भावुक अंदाज में कहा कि उन्होंने सीमा के साथ अपनी जिंदगी के 25 साल बिताए हैं. उन्होंने सीमा की तारीफ करते हुए कहा कि वह बेहद खूबसूरत और अच्छे दिल वाली इंसान हैं.
कैसा दिखा सीमा का रिएक्शन?
सोहेल ने आगे जो कहा, उसने माहौल को और भी भावुक बना दिया. अभिनेता ने कहा, 'अगर कभी कोई गलती हुई भी होगी, तो वह मेरी तरफ से ही हुई होगी.' सोहेल की यह बात सुनकर सीमा मुस्कुरा दीं और दोनों के बीच एक सहज और सम्मानभरा रिश्ता साफ नजर आया.
क्यों नम हुईं कंटेस्टेंट्स की आंखें?
एक्स पति-पत्नी के बीच की इस पॉजीटिव बॉन्डिंग को देखकर शो में मौजूद बाकी कंटेस्टेंट ने तालियां बजाकर उनका हौसला बढ़ाया. दोनों के चेहरे पर भी मुस्कान साफ दिखाई दी और यह पल शो के सबसे खास लम्हों में से एक बन गया.
क्या है गेम की थीम?
बता दें, कि 'अलायंस' एक अलग कॉन्सेप्ट वाला रियलिटी गेम शो है, जिसे एक्टर कुणाल खेमू होस्ट कर रहे हैं. शो में हर दिन नए टास्क, बदलते रिश्ते और दोस्ती के नए समीकरण देखने को मिलते हैं. इसमें फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से जुड़े कई सितारे और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स हिस्सा ले रहे हैं.
दर्शकों की एक्साइटमेंट हाई
सोहेल खान और सीमा सजदेह की यह मुलाकात दर्शकों के लिए भी खास रही. दोनों ने जिस परिपक्वता और सम्मान के साथ एक-दूसरे से बात की, उसने यह साबित कर दिया कि रिश्ता भले ही खत्म हो जाए, लेकिन आपसी सम्मान हमेशा कायम रह सकता है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.