Monday, 13 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

मैंने उसे खोया जिससे सबसे ज्यादा प्यार किया… सीमा सजदेह से तलाक पर छलका सोहेल खान का दर्द, बताया क्यों हुए अलग?

---विज्ञापन---

Sohail Khan Alliance Show: सोहेल खान और सीमा सजदेह की शादी कभी बॉलीवुड की चर्चित लव स्टोरी में गिनी जाती थी. हालांकि, 24 साल साथ रहने के बाद दोनों ने 2022 में अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला लिया. अब पहली बार सोहेल खान ने खुलकर बताया है कि आखिर उनके रिश्ते में दूरी क्यों आई और उन्होंने अपनी शादी टूटने की जिम्मेदारी भी खुद पर ली.

'अलायंस' में सीमा सजदेह की एंट्री

रियलिटी शो 'अलायंस' के लेटेस्ट एपिसोड में जब सीमा सजदेह मेहमान बनकर पहुंचीं, तो दोनों ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई भावुक पहलुओं पर बात की. इस दौरान सोहेल ने माना कि उनके व्यवहार और उस दौर की मानसिक स्थिति ने उनके रिश्ते को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया.

---Advertisement---

सोहेल ने बयां किया अपना दर्द

निखिल चिनप्पा ने सोहेल से पूछा कि अक्सर कहा जाता है कि एक औरत घर को बना भी सकती है और बिगाड़ भी सकती है. इस पर सोहेल ने बेहद ईमानदारी से जवाब दिया. उन्होंने कहा कि उस समय उनका काम अच्छा नहीं चल रहा था, जिसकी वजह से वह सही मानसिक स्थिति में नहीं थे. उन्होंने स्वीकार किया कि उनके व्यवहार के कारण ही उन्होंने उस इंसान को खो दिया, जिससे वह सबसे ज्यादा प्यार करते थे.

सोहेल के बयान ने नम की आंखें

सोहेल के इस बयान ने सभी को भावुक कर दिया. उन्होंने यह भी साफ कहा कि आज भी सीमा के लिए उनके मन में बेहद सम्मान है. उन्होंने कहा कि सीमा उनके दो बेटों की मां हैं और इसी वजह से वह उनके लिए प्यार से भी बढ़कर सम्मान महसूस करते हैं.

---Advertisement---

'अलायंस' शो सोहेल ने क्यों कहा खास?

एक्टर ने आगे कहा कि 'अलायंस' शो उनके लिए हमेशा खास रहेगा, क्योंकि इसी मंच ने उन्हें और सीमा को फिर से खुलकर बात करने और अपने दिल की बातें शेयर करने का मौका दिया. उनके मुताबिक, समय के साथ जो भावनात्मक जुड़ाव कहीं खो गया था, इस शो ने उसे दोबारा महसूस करने का अवसर दिया.

सोहेल खान और सीमा सजदेह ने कब की थी शादी?

बता दें कि सोहेल खान और सीमा सजदेह ने साल 1998 में परिवार की मर्जी के खिलाफ भागकर शादी की थी. दोनों ने पहले आर्य समाज रीति-रिवाज से विवाह किया और बाद में निकाह भी किया. इस शादी से उनके दो बेटे निर्वाण और योहान हैं.

---Advertisement---

24 साल बाद दोनों हुए अलग

करीब 24 साल तक साथ रहने के बाद दोनों ने 2022 में आपसी सहमति से तलाक ले लिया. हालांकि, अलग होने के बावजूद दोनों अपने बच्चों की परवरिश की जिम्मेदारी मिलकर निभा रहे हैं. अब सोहेल का यह भावुक खुलासा सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है और फैंस उनकी ईमानदारी की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

First published on: Jul 13, 2026 03:50 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola