---विज्ञापन---
ऐश्वर्या राय की हमशक्ल कहलाती थी ये एक्ट्रेस, सलमान खान ने किया था लॉन्च, जानें अब कहां हैं ये अदाकारा
आज हम आपको बॉलीवुड की एक ऐसी अदाकारा से मिलवा रहे हैं, जिन्हें लोग ऐश्वर्या राय की हमशक्ल बताते थे. इस एक्ट्रेस को फिल्मों में सलमान खान ने ही लाया था. लेकिन वक्त से साथ ये अदाकारा फिल्मी दुनिया से ओझल हो गईं. चलिए आज जानते हैं कि सलमान खान की ये हीरोइन अब कहां हैं और क्या कर रही हैं.
ऐश्वर्या राय की हमशक्ल
बॉलीवुड में कई ऐसी अदाकाराएं रहीं, जो कुछ एक-दो फिल्मों से रातोंरात सुर्खियों में आ गईं और फिर अचानक गुमनाम हो गईं. कुछ ऐसी ही कहानी है एक्ट्रेस स्नेहा उल्लाल की, जिन्हें कभी ऐश्वर्या राय की हमशक्ल बताया जाता था.
एक्ट्रेस स्नेहा उल्लाल
ऐश्वर्या राय की हमशक्ल बताने जाने की वजह से स्नेहा को करियर में कई रुकावटों का भी सामना करना पड़ा. स्नेहा उल्लाल का जन्म 18 दिसंबर 1987 को ओमान में हुआ था. शुरुआती पढाई पूरी करने के बाद एक्ट्रेस अपनी मां के साथ मुंबई आ गईं. मुंबई में उन्होंने कॉलेज की पढ़ाई पूरी की.
सलमान खान कराया डेब्यू
फिल्मों में स्नेहा की एंट्री सलमान खान ने करवाई. दरअसल स्नेहा की दोस्ती सलमान खान की बहन अर्पिता खान से हुई, जिनकी वजह से बाद में स्नेहा का फिल्मी दुनिया में आना हुआ. ऐसे में स्नेहा को 'लकी: नो टाइम फॉर लव' में कास्ट किया गया. ये फिल्म 2005 में रिलीज हुई और इसके साथ ही स्नेहा रातों-रात चर्चा में आ गईं. लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी.
इन फिल्मों में किया काम
सलमान खान की फिल्म 'लकी' के बाद स्नेहा ने बॉलीवुड में 'आर्यन', 'क्लिक', और 'जाने भी दो यारों' जैसी फिल्मों में काम किया, लेकिन वो फ्लॉप साबित हुईं. इसके बाद एक्ट्रेस ने साउथ सिनेमा का रुख किया और यहीं उन्हें असली पहचान मिली. उन्होंने साउथ में कई शानदार फिल्मों में काम किया है.
हुई गंभीर बीमारी
स्नेहा का करियर पीक पर आ रहा था, तभी उनकी जिंदगी में एक बड़ा मोड़ आया. उन्हें ऑटोइम्यून डिसऑर्डर जैसी गंभीर बीमारी हो गई. उनकी हालत ऐसी हो गई थी कि वह 30-40 मिनट से ज्यादा खड़ी भी नहीं रह पाती थीं. ऐसे में एक्ट्रेस को फिल्मी दुनिया से लंबा ब्रेक लेना पड़ा. करीब छह साल बाद स्नेहा ने 2022 में फिल्म 'लव यू लोकतंत्र' से वापसी की.
अब क्या कर रहीं स्नेहा उल्लाल
आज स्नेहा उल्लाल भले ही एक्टिंग की दुनिया में वापस लौट आई हैं. लेकिन दुनिया काफी आएगी निकल चुकी है. ऐसे में एक्ट्रेस लगातार नए प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं. साल 2026 में उन्होंने निलकांता फिल्म के साथ तेलुगू सिनेमा में वापसी की है.