Wednesday, 1 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Shivangi Joshi ने ‘लॉकअप 2’ में अपनी जिंदगी के सबसे बड़े राज से उठाया पर्दा, फैंस हुए शॉक्ड

---विज्ञापन---

Shivangi Joshi Lock Upp 2: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस शिवांगी जोशी इन दिनों 'लॉक अप 2' में धमाल मचा रही हैं, जहां एक्ट्रेस के गेम को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है, वही शिवांगी ने शो में बातचीत के दौरान अपनी जिंदगी के कुछ ऐसे राज से पर्दा उठाया जिसे जानने के बाद उनके फैंस शॉक्ड हैं, और वो सच्चाई जानने को बेताब नजर आ रहे हैं.

पर्सनल लाइफ से उठाया पर्दा?

एक्ट्रेस रियलिटी शो 'लॉकअप 2' में अपने गेम के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर खूब चर्चा बटोर रहीं हैं. उन्होंने अपनी सगाई को लेकर खुलकर बात की और शादी को लेकर अपनी इच्छा भी जाहिर की. दरअसल, शो में साथी कंटेस्टेंट श्रेया कालरा के साथ बातचीत के दौरान शिवांगी से उनकी लव लाइफ और शादी को लेकर सवाल किया गया. इस दौरान शिवांगी ने मुस्कुराते हुए कहा कि मैं सीधा शादी करना चाहती हूं.

---Advertisement---

कौन है वो लड़का?

इसके बाद जब उनसे पूछा गया कि उन्हें कैसा लड़का पसंद है, तो उन्होंने बिना ज्यादा कुछ बताए जवाब दिया, 'मैं एंगेज्ड हूं.' शिवांगी के इस जवाब ने शो में मौजूद कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ दर्शकों को भी चौंका दिया. उनकी इस बात से साफ क्लू मिला कि उनकी सगाई हो चुकी है. हालांकि, उन्होंने अपने मंगेतर का नाम, उनका प्रोफेशन या सगाई कब हुई, इस बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की. उन्होंने अपनी निजी जिंदगी को फिलहाल निजी ही रखना बेहतर समझा.

कुशाल टंडन संग जुड़ चुका है नाम

शिवांगी जोशी की लव लाइफ पहले भी सुर्खियों में रह चुकी है. उनका नाम एक समय टीवी एक्टर कुशाल टंडन के साथ जुड़ा था. दोनों लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे, लेकिन बाद में उनका ब्रेकअप हो गया. इसके बाद शिवांगी ने कभी भी अपने रिश्तों को लेकर खुलकर बात नहीं की.

---Advertisement---

'लॉकअप 2' से छाईं एक्ट्रेस

वहीं, 'लॉकअप 2' में इन दिनों शिवांगी का नाम एक्टर हर्षद चोपड़ा के साथ भी जोड़ा जा रहा है. शो में दोनों की अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिल रही है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. हालांकि, दोनों में से किसी ने भी इन खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है.

वर्क फ्रंट पर एक्ट्रेस

वर्क फ्रंट की बात करें तो शिवांगी जोशी टीवी की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं. उन्होंने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'बड़े अच्छे लगते हैं' जैसे सुपरहिट सीरियल्स में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है. अब 'लॉकअप 2' में उनकी मौजूदगी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है.

---Advertisement---

फैंस का उत्साह हाई

फिलहाल, शिवांगी की सगाई वाला खुलासा सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा विषय बन गया है. अब फैंस को इंतजार है कि आखिर वह मिस्ट्रीमैन कौन है, जिससे शिवांगी जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकती हैं.

First published on: Jul 01, 2026 11:06 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola