Tuesday, 30 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Jasmin Bhasin Still Not Out of Danger ? दुबई के हॉस्पिटल से हुईं शिफ्ट, चिंता में परिवार और फैंस !

टीवी अभिनेत्री जैस्मीन भसीन अपने जन्मदिन पर अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती होने की खबर को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। पहले उन्होंने अस्पताल से एक भावुक वीडियो शेयर कर फैंस को अपनी हेल्थ अपडेट दी थी और जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद भी कहा था।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Jun 30, 2026 18:27
Share :
Jasmin Bhasin

टीवी अभिनेत्री जैस्मीन भसीन अपने जन्मदिन पर अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती होने की खबर को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। पहले उन्होंने अस्पताल से एक भावुक वीडियो शेयर कर फैंस को अपनी हेल्थ अपडेट दी थी और जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद भी कहा था। अब एक्ट्रेस ने अपनी सेहत को लेकर नया अपडेट साझा किया है। जैस्मीन भसीन ने बताया कि दुबई में डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल में ही भर्ती रहने की सलाह दी थी। मेडिकल टीम के अनुसार उनकी स्थिति ऐसी नहीं थी कि उन्हें हवाई यात्रा की अनुमति दी जा सके। उन्होंने कहा कि उन्हें “फिट टू फ्लाई” क्लियरेंस नहीं मिला था, क्योंकि वह अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं थीं। हालांकि, जैस्मीन ने इलाज भारत में कराने का फैसला किया। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों ने इंजेक्शन देकर उनकी हालत को स्थिर किया, जिसके बाद वह भारत लौटने में सफल रहीं। अब वह यहां एक दूसरे अस्पताल में भर्ती होकर अपना आगे का इलाज कराएंगी। एक्ट्रेस ने अपने वीडियो में दुबई के अस्पताल, डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि वहां की हेल्थकेयर सुविधाएं बेहद अच्छी थीं और वह पूरी टीम की आभारी हैं। इसके बावजूद उनका मानना है कि इलाज अपने देश और अपने लोगों के बीच करवाने से उन्हें ज्यादा मानसिक सुकून मिलेगा। जैस्मीन के इस हेल्थ अपडेट के बाद उनके फैंस लगातार उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर उनके लिए शुभकामनाएं भेज रहे हैं।

First published on: Jun 30, 2026 06:27 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola