‘इंडियाना जोन्स एंड द लास्ट क्रूसेड’ में अहम भूमिका निभा चुके ब्रिटिश एक्टर माइकल बायरन का निधन हो गया है. उन्होंने 82 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. खबरों के मुताबिक, उनका निधन 20 जून को हुआ था. हालांकि, उनकी मौत की वजह और स्थान के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. उनके निधन से हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है.
माइकल बायरन ने ‘इंडियाना जोन्स एंड द लास्ट क्रूसेड’, ‘हैरी पॉटर एंड द डेथली हैलोज: पार्ट 1’ और ‘ब्रेवहार्ट’ जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में काम कर चुके थे. इसके अलावा वह ‘Coronation Street’ और ‘Casualty’ जैसी लोकप्रिय ब्रिटिश टीवी सीरीज का भी हिस्सा रहे. उनके परिवार में पत्नी कैरोल निमन्स, बेटियां तारा और ब्रायोनी तथा पोते-पोतियां टॉम, क्लो और जैस्मीन हैं.
इन फिल्मों में नजर आ चुके थे माइकल
7 नवंबर 1943 को लंदन में जन्मे माइकल बायरन का पालन-पोषण उनकी मां हेलेन बायरन ने किया था. अपने लंबे करियर में उन्होंने कई अलग-अलग तरह के किरदार निभाए.उन्होंने 1960 के दशक में अभिनय की शुरुआत की, जबकि 1970 के दशक में उन्हें पहचान मिली. इस दौरान उन्होंने ‘No Hiding Place’, ‘Playhouse’, ‘New Scotland Yard’ और ‘Thriller’ जैसी टीवी सीरीज में काम किया. इसके अलावा वह ‘Vampires’, ‘The Omen’ और ‘Champions’ जैसी फिल्मों में भी नजर आए 1990 के दशक में माइकल बायरन ने कई बड़े बजट की फिल्मों में काम किया. इनमें ‘Tomorrow Never Dies’, निर्देशक ब्रायन सिंगर की ‘Apt Pupil’, ‘Gangs of New York’, ‘The Saint’, ‘The Sum of All Fears’ और ‘Quartet’ जैसी फिल्में शामिल हैं.
इन फिल्मों के किरदार बने यादगार
बता दें कि ‘इंडियाना जोन्स एंड द लास्ट क्रूसेड’ में माइकल बायरन ने यादगार भूमिका निभाई थी, जिसे उनके करियर के सबसे चर्चित किरदारों में गिना जाता है. वहीं, ‘हैरी पॉटर एंड द डेथली हैलोज: पार्ट 1’ में उन्होंने वृद्ध ग्रिंडेलवाल्ड का किरदार निभाया था.
थिएटर में भी काम कर चुके थे माइकल
फिल्मों और टीवी सीरीज के अलावा माइकल बायरन एक जाने-माने थिएटर कलाकार भी थे। वह 1964 में नेशनल थिएटर से जुड़े और ‘Death and the Maiden’, ‘The Double Dealer’ तथा ‘Much Ado About Nothing’ जैसे कई चर्चित नाटकों में अभिनय किया.
यह भी पढ़ें- ‘कश्मीरा मेरे पैरों में गिर गई…’ Lock Upp 2 में सुनीता आहूजा ने बताया कैसे खत्म हुआ भांजे कृष्णा संग विवाद