Wednesday, 1 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Entertainment News Live: ‘मुझसे बड़ी गलती हुई..’ सालों बाद आमिर खान से भाई फैजल ने मांगी माफी

Entertainment News Live In Hindi: आमिर खान के भाई फैजल खान ने लंबे समय से चले आ रहे अपने पारिवारिक विवाद पर चुप्पी तोड़ी है और आमिर खान समेत परिवार के सभी सदस्यों से माफी मांगी है. उन्होंने स्वीकार किया कि गुस्से में उन्होंने सार्वजनिक तौर पर कई ऐसी बातें कही थीं, जो उन्हें नहीं कहनी चाहिए थी.कॉकटेल 2 की सिनेमाघरों में धीरे-धीरे कमाई घट रही है. दूसरी ओर वेलकम टू द जंगल बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. वहीं, आज एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

---विज्ञापन---

Aamir khan-Faisal Khan
Aamir khan-Faisal Khan

Entertainment News Live In Hindi: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ऐसे तो हमेशा ही चर्चा में बने रहते हैं. लेकिन उनके भाई फैजल खान भी एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं. आमिर और फैजल के बीच लंबे वक्त से पारिवारिक विवाद चल रहा है. हालांकि इस पूरे विवाद पर अब फैजल ने अपनी गलतियों को लेकर माफी मांगी है. उन्होंने परिवार और आमिर खान से माफी मांगी है.

दरअसल, उज्जवल त्रिवेदी से बात करते हुए फैजल ने कहा, ” मैं सबसे पहले अपनी अम्मी से माफी मांगना चाहता हूं. निखत से माफी मांगना चाहता हूं. संतोष से माफी मांगता हूं. आमिर से भी माफी मांगता हूं. गुस्से और दर्द में मैंने बहुत कुछ बोल दिया था, जो बिल्कुल नहीं बोलना चाहिए था.” उन्होंने आगे कहा, ” परिवार के खिलाफ पब्लिकली बोलना मेरी सबसे बड़ी गलती थी. मुझे वो बातें पब्लिक में नहीं कहनी चाहिए थीं. मुझे परिवार के साथ बैठकर बातचीत करनी चाहिए थी. मेरा मकसद किसी को गलत साबित करना नहीं है. मुझे अब कोई जवाब नहीं चाहिए. मुझे ये साबित नहीं करना कि मैं सही हूं और दूसरा गलत है. सच से ज्यादा मुझे शांति चाहिए. मुझे अपने परिवार के साथ अमन चाहिए.”

---विज्ञापन---

फैजल ने आगे कहा, ” जिसने जो किया, उसे भूल जाओ. रिश्ते बचाना ज्यादा जरूरी है. कुरान शरीफ पढ़ते समय मुझे एक आयत मिली, जिसमें परिवार के रिश्तों को न तोड़ने की ताकीद की गई है. इसी आयत ने मेरी सोच बदल दी. मुझे एहसास हुआ कि मैंने अपने परिवार से रिश्ता तोड़ दिया था. तभी मैंने तय किया कि पहला कदम मैं ही उठाऊंगा.” उन्होंने बताया, ” सबसे पहले मैंने अपनी बहन निखत को फोन किया और उन्होंने तुरंत फोन उठाया. फिर पता चला अम्मी मुझे रोज याद करती हैं. उनकी आवाज सुनकर मैं इमोशनल हो गया और अगले दिन फ्लाइट पकड़कर मुंबई पहुंच गया. मैंने उनसे माफी मांगी.” इसके बाद आमिर खान से माफी मांगी. फैजल ने कहा, ” आई एम सॉरी, जो मैंने किया, मुझे माफ कर दीजिए. पूरे परिवार ने मुझे फिर से अपना लिया.”

कॉकटेल 2 ने 12वें दिन किया इतना कलेक्शन

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर ‘कॉकटेल 2’ ने रिलीज के 12वें दिन 1.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 23 प्रतिशत दर्ज की गई, जबकि देशभर में इसके 3,666 शो चले. मंगलवार को फिल्म ने सोमवार के मुकाबले 10 लाख रुपये अधिक की कमाई की. सोमवार को फिल्म ने 1.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. हालांकि, ‘कॉकटेल 2’ को अभी 100 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा। भारत में फिल्म ने 12 दिनों में 86.75 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. वहीं, दुनियाभर में इसका कुल कारोबार 131.89 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

---विज्ञापन---
10:13 (IST) 1 Jul 2026
Entertainment Live News: बाइसेक्सुअल हैं गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला?

रियलिटी शो 'लॉक अप' में कंटेस्टेंट श्रेया कालरा ने आकांक्षा चमोला की पर्सनल लाइफ को लेकर एक बेहद चौंकाने वाला दावा किया है. गेम के दौरान हुए इस बड़े खुलासे के बाद आकांक्षा को शो में बड़ा झटका लगा है और दर्शक भी हैरान हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें...

08:38 (IST) 1 Jul 2026
Entertainment Live News: बॉक्स ऑफिस पर नहीं थमा 'वेलकम टू द जंगल' का तूफान, मंगलवार को छापे इतने करोड़

अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड के बाद इस फिल्म ने मंगलवार को भी शानदार कमाई करके सबको चौंका दिया है, जिससे मेकर्स बेहद खुश हैं. फिल्म ने अपने पांचवें दिन यानी मंगलवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 9 करोड़ 25 लाख रुपये का दमदार बिजनेस किया है. गलवार की कमाई को जोड़कर अब इस फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन करीब 81 करोड़ 50 लाख रुपये तक पहुंच चुका है. यहां पढ़ें पूरी खबर...

First published on: Jul 01, 2026 08:36 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola