Tuesday, 4 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Sawan 2026 Shiv Bhajan: इस सावन सुनें भगवान शिव के 5 सबसे ट्रेंडिंग भजन, भक्तिमय हो जाएगा आपका दिन

सावन का पावन महीना भगवान शिव की आराधना के लिए बेहद खास माना जाता है. इस दौरान शगवान शिव के तमाम भक्ति सॉन्ग सोशल मीडिया और यूट्यूब पर खूब ट्रेंड कर रहे हैं. ये भजन शिवभक्तों को भक्ति के रंग में रंगने के साथ-साथ उनकी प्लेलिस्ट की भी पहली पसंद बने हुए हैं.

Sawan 2026 Shiv Bhajan: सावन के महीने की शुरुआत 30 जुलाई से हो चुकी है. यह महीना भगवान शिव को समर्पित माना जाता है. इस दौरान श्रद्धालु शिव भक्ति, कांवड़ यात्रा और पूजा-अर्चना में लीन रहते हैं. वहीं, सोशल मीडिया पर भगवान शिव के कई भजन और गीत तेजी से वायरल हो रहे हैं. लोग इन भजनों पर रील्स और वीडियो भी बना रहे हैं. अगर आप भी सावन के इस पावन महीने में भगवान शिव के कुछ बेहतरीन भजन सुनना चाहते हैं, तो इन पांच ट्रेंडिंग भजनों को अपनी प्लेलिस्ट में जरूर शामिल करें.

'डमरू वाले बाबा तुमको आना होगा'

सबसे पहले बात करते हैं 'डमरू वाले बाबा तुमको आना होगा' की. इन दिनों यह भजन कांवड़ यात्रियों की पहली पसंद बना हुआ है. डीजे और पंडालों में भी यह भजन खूब सुनाई दे रहा है. इसे सौरभ मधुकर ने अपनी आवाज दी है और यूट्यूब पर इसे अब तक 27,221,382 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.

---Advertisement---

'नंदी पे चढ़के भोले'

दूसरे नंबर पर 'नंदी पे चढ़के भोले' है, जो यूट्यूब पर लगातार ट्रेंड कर रहा है. इस भजन में कांवड़ यात्रा, धार्मिक झांकियों और मंदिरों की सुंदर झलक देखने को मिलती है. यही वजह है कि यह लोगों को खूब पसंद आ रहा है. इंस्टाग्राम पर भी इस भजन पर हजारों रील्स वायरल हो रही हैं. इसमें भगवान शिव के अघोर और शांत, दोनों स्वरूपों को खूबसूरती से दर्शाया गया है.

नमामि शमीशान

तीसरे नंबर पर 'नमामि शमीशान' है. यह भगवान शिव की एक बेहद लोकप्रिय स्तुति है, जिसे सालों से श्रद्धालु सुनते आ रहे हैं. इस भजन में क्लासिकल और मॉडर्न म्यूजिक का शानदार मिश्रण देखने को मिलता है. इंस्टाग्राम पर इस भजन पर लगातार रील्स बन रही हैं, जबकि यूट्यूब पर इसे 68 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.

---Advertisement---

आशुतोष शशांक शेखर

चौथे नंबर पर 'शिव स्तुति: आशुतोष शशांक शेखर' है. यह भजन यूट्यूब और इंस्टाग्राम दोनों प्लेटफॉर्म पर काफी पॉपुलर है. भगवान शिव के भक्त इस भजन पर अक्सर रील्स बनाते हैं और श्रद्धा के साथ इसे सुनना पसंद करते हैं.

सुबह सुबह ले शिव का नाम

आखिर में बात करते हैं भगवान शिव के प्रसिद्ध भजन 'सुबह सुबह ले शिव का नाम' की. गुलशन कुमार की आवाज में गाया गया यह भजन काफी पुराना होने के बावजूद आज भी शिवभक्तों के बीच बेहद लोकप्रिय है. सावन के महीने में यह भजन हर साल लोगों की प्लेलिस्ट का हिस्सा बन जाता है.

---Advertisement---
First published on: Aug 04, 2026 01:48 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola