---विज्ञापन---
हिंदी सिनेमा की सबसे ‘मनहूस’ फिल्म, 23 साल बनने में लगे, दो एक्टर और डायरेक्टर की चली गई थी जान
Bollywood Movie: आज हम आपको हिंदी सिनेमा की सबसे 'मनहूस और शापित' फिल्म के बारे में बता रहे हैं. इसके बनने के दौरान दो बड़े स्टार्स और एक डायरेक्टर समेत कई कलाकारों की मौत हो गई थी. फिल्म को बनाने में 23 साल का लंबा वक्त लगा था. आइए इसके बारे में सबकुछ जानते हैं.
कौनसी फिल्म?
कुछ ऐसा ही हुआ जब 44 साल पहले रिलीज हुई थी निम्मी और संजीव कुमार स्टारर फिल्म 'लव एंड गॉड'. इस फिल्म को के. आसिफ ने डायरेक्ट किया था. आसिफ इससे पहले हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी और महंगी फिल्मों में से एक 'मुगल-ए-आजम' बना चुके थे, जिसमें कुल 16 साल का समय लगा था.
बॉलीवुड की सबसे मनहूस फिल्म
'मुगल-ए-आजम' की तरह 'लव एंड गॉड' को लेकर के. आसिफ ने बहुत बड़े सपने देखे थे. वो इसे 'मुगले-आजम' से भी भव्य और शानदार फिल्म बनाना चाहते थे. लेकिन इसके बनने के दौरान कुछ ऐसे हादसे हुए कि इसे 'मनहूस' कहा जाने लगा. इस फिल्म में काम करने कुछ कलाकारों की मौत हो गई. खुद इसकी रिलीज से पहले डायरेक्टर के आसिफ का निधन हो गया.
गुरु दत्त की हो गई मौत
'लव एंड गॉड' साल 1986 रिलीज हुई थी. ये फिल्म लैला मजनू की कहानी पर आधारित थी. फिल्म की कहानी दो अरबी किरदारों- लैला और कैश की थी. इसमें के. आसिफ ने लैला के रोल के लिए एक्ट्रेस निम्मी को साइन किया था, वहीं मजनू के रोल के लिए गुरु दत्त को. 1962 में फिल्म की शूटिंग शुरू हुई. लेकिन इसके कुछ दिन बाद ही गुरु दत्त का निधन हो गया.
डायरेक्टर की गई जान
गुरु दत्त की मौत से के. आसिफ को भी तगड़ा झटका लगा. उनकी फिल्म बीच में रुक गई. इसके बाद के आसिफ ने अपनी फिल्म में एक्टर संजीव को कास्ट किया. 'लव एंड गॉड' की शूटिंग दोबारा शुरू हुई, पर इसकी किस्मत में कुछ और ही लिखा था. साल 1971 में अचानक डायरेक्टर के आसिफ को सांस लेने में दिक्कत हुई और उनका निधन हो गया.
संजीव कुमार को आया हार्ट अटैक
फिल्म फिर से बीच में लटक गई. हर कोई चाहता था कि के आसिफ की ये फिल्म पूरी की जाए. ऐसे में एक्टर आसिफ की फिल्म को पूरा करने के लिए फंड जुटाने में लग गए. फिर शूटिंग शुरू हुई और फिर कुछ दिन बाद ही संजीव कुमार की हार्ट अटैक से मौत हो गई. आगे की शूटिंग को संजीव कुमार के बॉडी डबल के साथ पूरा किया गया. तमाम मुश्किलों के बाद 'लव एंड गॉड' साल 1986 में रिलीज हुई और बुरी तरह फ्लॉप रही.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.