---विज्ञापन---
Salman Khan Upcoming Movie: अबतक के सबसे धांसू किरदार में दिखेंगे सलमान खान! ईद 2027 पर रिलीज होगी ये नई फिल्म
Salman Khan Upcoming Movie: बॉलीवुड स्टार सलमान खान की नई फिल्मों का इंतजार दर्शकों को बेसब्री से रहता है. हाल ही में सलमान खान ने अपने फैंस को जानकारी दी थी कि वो साउथ के प्रोड्यूसर दिल राजू और डायरेक्टर वामशी पैदिपल्ली की एक मेगा फिल्म का हिस्सा बन रहे हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में सलमान खान कई अलग-अलग लुक्स में नजर आएंगे. इसमें आपको सलमान खान का अबतक का सबसे खतरनाक लुक देखने को मिलेगा.
सलमान खान की फिल्म
बॉलीवुड स्टार सलमान खान के कमबैक का इंतजार हर कोई कर रहा है. इसके लिए सलमान खान ने इस बार साउथ के बड़े निर्माता दिल राजू और डायरेक्टर वामशी पैदिपल्ली से हाथ मिलाया है. इस नई फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो गई है, जो मुंबई में हो रही है.
अलग-अलग लुक्स में दिखाई देंगे सलमान खान
ये एक एक्शन एंटरटेनर फिल्म होगी, जिसमें सलमान खान कई अलग-अलग लुक्स में दिखाई देंगे, जिन्हें खास तौर पर डिजाइन किया जा रहा है. सलमान के इस नए लुक के लिए मेकअप और प्रोस्थेटिक्स का जिम्मा प्रीतिशील सिंह को दिया गया है, जिन्होंने पहले रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर' फ्रेंचाइजी में अपने काम से खूब तारीफ बटोरी थी.
दमदार किरदार में नजर आएंगे भाईजान
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, अपनी इस अपकमिंग फिल्म के लिए सलमान खास तरह की तैयारी कर रहे हैं. सूत्रों के हवाले रिपोर्ट में लिखा है, “प्रीतिशील ने सलमान खान के लिए ऐसा लुक तैयार किया है, जो दर्शकों ने पहले कभी नहीं देखा होगा.” ऐसे में माना जा रहा है कि सलमान इस बार बड़े पर्दे पर कुछ खास और सबसे अलग करने जा रहे हैं.
नयनतारा और सलमान खान की जोड़ी
दिलचस्प बात ये है कि इस फिल्म में लेडी सुपरस्टार नयनतारा सलमान खान के साथ लीड रोल में नजर आएंगी. दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज बना हुआ है. बता दें ये पहली बार होगा जब सलमान खान और नयनतारा किसी बड़े प्रोजेक्ट में साथ नजर आएंगे.
ईद 2027 पर रिलीज होगी फिल्म
अभी इस फिल्म के नाम का खुलासा नहीं हुआ है. दिल राजू द्वारा प्रोड्यूस की जा रही इस फिल्म को ईद 2027 वीकेंड पर थिएटर में रिलीज करने की तैयारी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, जल्द ही इस फिल्म का ऑफिशियल टाइटल लॉन्च वीडियो भी रिलीज किया जा सकता है.
बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाएंगे सलमान खान
दर्शक काफी समय से सलमान की दमदार वापसी का इंतजार कर रहे हैं. आने वाले दो सालों में सलमान खान एक से बढ़कर एक फिल्मों में नजर आने वाले हैं. ऐसे में पूरी उम्मीद की जा रही है कि अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स से सलमान खान कुछ बड़ा और शानदार कर सकते हैं.