Thursday, 18 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

रियल लाइफ स्टोरी पर बनीं हैं ये 5 वेब सीरीज, सच्ची-थ्रिलिंग कहानियां देख रह जाएंगे हैरान

---विज्ञापन---

Web Series: अगर आप भी सच्ची और ऐतिहासिक घटनाओं पर आधारित कहानियां देखना पसंद करते हैं, तो ओटीटी की ये 5 वेब सीरीज आपको बेहद पसंद आने वाली हैं. रियल लाइफ स्टोरीज पर आधारित ये सीरीज दर्शकों को उन घटनाओं से रूबरू कराती हैं, जिन्होंने समाज, राजनीति, विज्ञान और खेल की दुनिया पर गहरी छाप छोड़ी है. इनकी प्रेरक कहानियां आपका दिल जीत लेंगी. आइए इनके बारे में जानते हैं.

Scam 1992

लिस्ट में सबसे पहले नंबर बायोपिक ड्रामा सीरीज ‘स्कैम 1992’ है, जो शेयर मार्केट के चर्चित ब्रोकर हर्षद मेहता की कहानी पर आधारित है. इस सीरीज में दिखाया गया है कि कैसे हर्षद मेहता ने वित्तीय जगत में तेजी से सफलता हासिल की और फिर एक बड़े घोटाले के कारण उनका साम्राज्य ढह गया. ये सीरीज हर्षद मेहता के सफर को बखूबी से दिखाती है. इसे आप SonyLiv पर देख सकते हैं.

---Advertisement---

Rocket Boys

वेब सीरीज ‘रॉकेट बॉयज’ की कहानी भारत के दो महान वैज्ञानिकों होमी जे. भाभा और विक्रम साराभाई के जीवन पर आधारित है. ये सीरीज स्वतंत्रता के बाद भारत में विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में हुए बदलावों को दर्शाती है. इसकी कहानी बहुत ही शानदार है. सीरीज में दोनों वैज्ञानिकों की दोस्ती, उनके सपने और देश के परमाणु एवं अंतरिक्ष कार्यक्रमों की नींव रखने में उनकी भूमिका को खूबसूरती से दिखाया गया है. ये सीरीज भी SonyLiv पर मौजूद है.

Real Kashmir Football Club

वेब सीरीज ‘रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब’ कश्मीर के पहले पेशेवर फुटबॉल क्लब रियल कश्मीर एफसी की स्थापना की सच्ची कहानी बताती है. सच्ची घटना पर आधारित ये सीरीज दो लोगों की मेहनत और जुनून से शुरू हुई यह पहल धीरे-धीरे घाटी के युवाओं के लिए उम्मीद का प्रतीक बन गई. इसमें खिलाड़ियों का संघर्ष भी दिखाया गया है. इसकी पूरी कहानी आप SonyLiv पर देख सकते हैं.

---Advertisement---

Freedom at Midnight

SonyLiv पर मौजूद ये सीरीज भारत की आजादी और 1947 के विभाजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को पर्दे पर उतारती है. इसकी कहाजी ‘फ्रीडम एट मिडनाइट’ बुक पर आधारित है. ये शो के आजादी के दौर की राजनीतिक परिस्थितियों, सामाजिक तनाव और ऐतिहासिक फैसलों को भावनात्मक अंदाज में पेश करता है.

Avrodh: The Siege Within

‘अवरोध: द सीज विदिन’ साल 2016 में हुए उरी आतंकी हमले और उसके बाद भारतीय सेना द्वारा किए गए सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित है. सीरीज सर्जिकल स्ट्राइक ऑपरेशन की पूरी तैयारियों को विस्तार से दिखाया गया है. इसकी कहानी आपको एक बार जरूर देख लेना चाहिए. इसे आप SonyLiv पर देख सकते हैं.

---Advertisement---
First published on: Jun 16, 2026 08:29 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola