---विज्ञापन---
Dhurandhar 2 Box Office: ‘धुरंधर 2’ ने ध्वस्त किया ‘बाहुबली 2’ का ये रिकॉर्ड, अब खतरे में आमिर खान की ‘दंगल’
रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ हर रोज बॉक्स ऑफिस पर एक नया इतिहास रच रही है. इसी कड़ी में फिल्म ने एक और माइलस्टोन तय किया है. अपने रिलीज के 39 दिनों में फिल्म ने 1800 करोड़ का आंकड़ा पार कर अब ‘बाहुबली 2’ का मेगा रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है. इसी के साथ अब धुरंधर 2 दुनियाभर में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है.
बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' धूम
19 मार्च 2026 को रिलीज हुई फिल्म 'धुरंधर 2' पहले दिन से ही कमाल कर रही है. महीनेभर में फिल्म ने कई रिकॉर्ड बनाए और तोड़े. इसकी कहानी और किरदारों को खूब सराहा गया. रिलीज के महीनेबाद भी फिल्म दर्शकों को अपनी और खींचने का काम कर रही है. यही कारण है कि सिनेमाघरों में अब भी धुरंधर 2 की धूम देखने को मिल रही है.
1800 करोड़ पार हुई 'धुरंधर 2'
अपने रिलीज के छठे रविवार यानी 39वें दिन 'धुरंधर 2' ने भारत में करीब 3.4 करोड़ की कमाई की. इससे फिल्म का इंडियन बॉक्स ऑफिस पर टोटल नेट कलेक्शन 1167.63 करोड़ रुपये हो गए. इसी के साथ फिल्म का ओवरसीज कलेक्शन 424 करोड़ और टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1801.8 करोड़ ग्रॉस पहुंच गया.
धुरंधर 2 ने तोड़ा 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड
इस तरह फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर Baahubali 2 का 1800 करोड़ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. साल 2017 में आई फिल्म ‘बाहुबली 2’ ने वर्ल्डवाइड 1800 करोड़ रुपये कमाए थे. वहीं अब ‘धुरंधर 2’ ने 1801.8 करोड़ कमाकर इसे पीछे छोड़ दिया और अब ये दुनिया की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है.
'दंगल' से एक कदम पीछे 'धुरंधर 2'
इस लिस्ट में अब धुरंधर 2 बस आमिर खान की दंगल से पीछे है, जिसने वर्ल्डवाइड 2059.04 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. लिस्ट में चौथे नंबर पुष्पा 2 है, जिसने 1727.23 करोड़ रुपये कमाए हैं.
नंबर 1 पर 'दंगल'
‘धुरंधर 2’ ने दुनियाभर में दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म का बड़ा रिकॉर्ड बना लिया है. अब इसका अगला टारगेट 'दंगल' है. फिलहाल आमिर खान की फिल्म को पछाड़ने के लिए अभी धुरंधर 2 काफी मेहनत करनी होगी. ये आंकड़ा काफी बड़ा है. ऐसे में माना जा रहा है कि धुरंधर 2 अब दूसरे नंबर पर बनी रहेगी.