---विज्ञापन---
‘गलती हो जाए तो रिश्ता मत तोड़ो’, राम कपूर के बयान पर पत्नी गौतमी का रिएक्शन, लोगों ने जताई हैरानी
Ram Kapoor Lock Upp 2: टीवी एक्टर राम कपूर इन दिनों रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा' में दिए गए अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं. शादी और रिश्तों पर उनकी राय सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है. कई लोगों ने उनके बयान का विरोध किया, तो कुछ ने इसे रिश्तों को समझने की सलाह बताया. इस बीच सबसे खास बात यह रही कि विवाद के बीच उनकी पत्नी गौतमी कपूर खुलकर उनके सपोर्ट में नजर आई हैं.
गौतमी ने शेयर की पोस्ट
गौतमी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर राम कपूर के साथ एक प्यारी तस्वीर शेयर की. इस फोटो के साथ उन्होंने सिर्फ दो शब्द लिखे- 'Only Love' साथ में रेड हार्ट इमोजी भी लगाया. इस छोटे से पोस्ट को फैंस ने राम कपूर के लिए उनके प्यार और भरोसे का खुला इजहार माना.
पोस्ट में गौतमी ने क्या कहा?
यहीं नहीं, गौतमी ने आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु का एक वीडियो भी शेयर किया. वीडियो में सद्गुरु रिश्तों में प्यार और विश्वास की अहमियत समझाते नजर आते हैं. उनका कहना है कि सच्चा प्यार इंसान को बेहतर बनाता है और भरोसा ही हर रिश्ते की सबसे मजबूत नींव होता है. सोशल मीडिया पर लोग गौतमी की इस पोस्ट को राम कपूर के लिए उनका इशारों-इशारों में दिया गया समर्थन मान रहे हैं.
क्या है राम कपूर का विवादित बयान?
आपको बता दें, पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब 'लॉक अप: सच या सजा' में राम कपूर ने शादीशुदा जिंदगी पर अपनी राय रखी. उन्होंने कहा कि 20-25 साल लंबे रिश्ते में अच्छे और बुरे दोनों दौर आते हैं. अगर किसी से कोई गलती हो जाए, लेकिन दोनों एक-दूसरे और अपने परिवार के बिना नहीं रह सकते, तो हर गलती पर रिश्ता तोड़ देना सही नहीं होता. समय कई घाव भर देता है और रिश्तों को दूसरा मौका भी मिलना चाहिए.
क्या कहना है यूजर्स का?
राम कपूर के इस बयान के बाद सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंट गया. कुछ लोगों ने इसे गलत सोच बताया, जबकि कई यूजर्स ने कहा कि लंबे रिश्तों में माफ करना और आगे बढ़ना भी जरूरी होता है.
पत्नी पर क्या बोले थे राम कपूर?
शो के दौरान राम कपूर ने ऑनस्क्रीन किसिंग सीन पर भी खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि अगर पति-पत्नी के बीच प्यार, भरोसा और समझ हो, तो फिल्मों या टीवी में किए गए किसिंग सीन से रिश्ते पर कोई असर नहीं पड़ता. उन्होंने यह भी बताया कि उनकी पत्नी गौतमी को उनके ऑनस्क्रीन रोमांटिक सीन्स से कभी कोई परेशानी नहीं हुई.
कैसे हुई थी दोनों की मुलाकात?
राम कपूर और गौतमी कपूर की मुलाकात टीवी शो 'घर एक मंदिर' के सेट पर हुई थी. दोस्ती प्यार में बदली और 14 फरवरी 2003 को दोनों ने शादी कर ली. आज दोनों दो बच्चों के माता-पिता हैं और करीब 23 साल से साथ हैं. मुश्किल समय में गौतमी का इस तरह पति के साथ खड़ा होना एक बार फिर उनके मजबूत रिश्ते की मिसाल बन गया है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.