---विज्ञापन---
JioHotstar पर आते ही छाई ये नई फिल्म, सस्पेंस देख उड़ जाएंगे होश
Thriller: हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ये फिल्म हर किसी का दिल जीत रही है. इसकी बैंक रॉबरी की कहानी देखकर आप पॉपुलर सीरीज मनी हाइस्ट भी भूल जाएंगे.
Thriller: ओटीटी पर हर तरह की फिल्में और सीरीज मौजूद है. अगर आप भी क्राइम, सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर कहानियां देखना पसंद करते हैं तो आज हम आपको हाल ही में ओटीटी पर आई एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसकी कहानी देखकर आपके होश उड़ जाएंगे. यकीन मानिए इस फिल्म का सस्पेंस देखकर आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे.
ओटीटी पर मचा रही तहलका
इस फिल्म की कहानी कुछ ऐसी है कि नेटफ्लिक्स की पॉपुलर सीरीज मनी हाइस्ट भी भूल जाएंगे. इसमें बैंक रॉबरी की शानदार कहानी दिखाई गई है. थिएटर्स में तहलका मचाने के बाद हाल ही में ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर रिलीज हुई है.
फिल्म की कहानी
2 घंटे 46 मिनट की इस मूवी में एक ऐसे शख्स की कहानी को दिखाया गया है, जो बैंक कर्मचारी है और उसकी आंखों के सामने लूटेरे उसी के बैंक में लूट को अंजाम देते हैं. बाद वो बैंक कर्मचारी उन लुटेरों से बदला लेता है और बैंक सारा पैसा वापस लाता है.
कैसी फिल्म?
हम बात कर रहे हैं रोमांच और थ्रिल से भरपूर मलयालम मूवी ‘आई नोबडी’ (I Nobody) की, जो हाल ही में जियो हॉटस्टार पर रिलीज हुई है.
जियो हॉटस्टार पर ट्रेंडिंग
इस मूवी में साउथ स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन लीड रोल में हैं. सिनेमाघरों में ये फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आई थी और अब ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर भी इसे खूब देखा जा रहा है.
आईएमडीबी रेटिंग
अगर आप साउथ फिल्में देखने के शौकीन हैं तो आपको पृथ्वीराज सुकुमारन की ‘आई नोबडी’ बेहद पसंद आने वाली है. इस मूवी को आईएमडीबी पर 6.2/10 की रेटिंग मिली है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.