---विज्ञापन---
प्राइम वीडियो पर इस सीरीज ने ‘पंचायत’ को भी दी टक्कर, 5 एपिसोड की थ्रिलिंग कहानी ने जीत लिया सबका दिल
Web Series: पंचायत सीरीज इंडिया की सबसे पॉपुलर सीरीज में से एक है. लेकिन IMdb पर इससे भी ज्यादा एक थ्रिलर सीरीज को रेटिंग मिली है. हाल ही में इस सीरीज का दूसरा सीजन आया है, जो दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. IMDb और प्राइम वीडियो पर इस सीरीज को पंचायत से भी ज्यादा रेटिंग मिली है. यहां तक कि ये वेब सीरीज की दुनिया की सबसे ज्यादा रेटिंग पाने वाली सीरीज है, जिसके एपिसोड को भी सबसे ज्यादा रेटिंग मिली है. चलिए इसके बारे में जानते हैं.
कौनसी सीरीज?
हम बात कर रहे हैं सपने वर्सेस एव्रीवन की, जिसका दूसरा सीजन हाल ही में रिलीज किया गया है. प्राइम वीडियो पर मौजूद इस सीरीज को पंचायत से भी ज्यादा रेटिंग मिली है. आईएमबीडी पर पंचायत को 10 में से 9 रेटिंग दी गई है तो वहीं सपने वर्सेस एव्रीवन 2 को 9.2 रेटिंग मिली है.
IMDb पर मिली सबसे ज्यादा रेटिंग
बीते 1 मई को इस सीरीज का दूसरा सीजन रिलीज हुआ है, जिसे फैंस का खूब प्यार मिल रहा है. सीरीज का पहला सीजन तीन साल पहले आया था. अब ये सीरीज दुनिया भर में आईएमडीबी पर सबसे ज्यादा रेटिंग पाने वाली सीरीज बन गई है.
2023 में आया था पहला सीजन
सपने वर्सेस एव्रीवन 2 का निर्देशन और कहानी अंबरीश वर्मा ने डायरेक्ट और लिखी है. पहला सीजन 2023 में आया था, जिसमें 5 एपिसोड थे. वहीं अब 2026 में दूसरा सीजन आया है, जिसमें भी 5 एपिसोड हैं. ये एक जबरदस्त थ्रिलर सीरीज है.
किरदारों ने जीता दिल
इस शो में जिमी मेहता के किरदार में अंबरीश मेहता, प्रशांत नरुला के किरदार में परमवीर सिंह चीमा, कुकरेजा के रोल में विजयंत कोहली और सुमित सर के रोल में नवीन कस्तुरिया लीड रोल में हैं. ये सीरीज दो युवाओं के सपनों और जुनून की कहानी है.
सीरीज की कहानी
इसमें प्रशांत एक सच्चा ईमानदार और सपने देखने वाला लड़का है, जो एक्टर बनने का सपना देखता है. लेकिन रियल एस्टेट में नौकरी करता है. दूसरी तरफ वो परिवार और प्यार के बीच फंसा नजर आता है. वहीं जिमी मेहता एक चालाक, तेज तर्रार और बदला लेने वाला व्यक्ति है, जो दिल्ली की रियल एस्टेट की दुनिया में काफी आगे बढ़ चुका है. पैसों और पावर के जरिए जिमी चाचा से बदला लेना चाहता है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.