---विज्ञापन---
Prime Video की सबसे रोमांटिक वेब सीरीज, 8 एपिसोड की कहानी अंत में जीत लेती है सबका दिल
Prime Video Series: अगर आप भी रोमांटिक-ड्रामा सीरीज देखना पसंद करते हैं, तो प्राइम वीडियो की ये सीरीज आपको जरूर पसंद आएगी. रोमांस और ड्रामा से भरपूर इस सीरीज में कई बोल्ड सीन्स शामिल हैं. वहीं अंत में ये सीरीज एक बहुत बड़ा सामाजिक संदेश भी देती है.
प्राइम वीडियो की सबसे रोमांटिक वेब सीरीज
इस सीरीज में बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर लीड रोल में हैं. साल 2020 में आई इस सीरीज से स्वरा भास्कर ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. उनके बोल्ड अंदाज ने हर किसी को घायल कर दिया था. चलिए इसके बारे में जानते हैं.
कौनसी सीरीज?
इसा सीरीज का नाम है ‘रसभरी’. इसमें स्वरा ने दो तरह के किरदार निभाए थे. एक सख्त इंग्लिश टीचर और दूसरी सबको अपना बनाने वाली रसभरी. दोनों ही किरदारों को स्वरा ने बखूबी निभाया है. सीरीज की कहानी उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर की है, जहां 'शानू बंसल' नाम की एक नई अंग्रेजी टीचर आती हैं.
सीरीज की कहानी
इसमें एक्टर आयुष्मान सक्सेना ने एक स्टूडेंट का किरदार निभाया है, जिसका नाम 'नंद' होता है. नंद अपनी टीचर शानू के प्रति आकर्षित हो जाता है और अपनी टीचर को पाने की कोशिश करता है. ऐसे में उसे पता चलता है कि शानू पर 'रसबरी' नामक एक भूत का साया है, जिसके कारण वह लोगों को आकर्षित करती है.
अंत में मिलेगी सीख
ये सीरीज अपनी शानदार कहानी छोटे शहर की मानसिकता, पितृसत्ता और कामुक इच्छाओं के इर्द-गिर्द ताना-बाना बुना गया है. इस सीरीज में आपको रोमांस के साथ ही जबरदस्त कॉमेडी और सीख भी मिलेगी. इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
बाकी कलाकार
सीरीज में स्वरा भास्कर के अलावा रश्मि अगडेकर, आयुष्मान सक्सेना, सनी हिंदुजा, चितरांश गुप्ता, नीता वैद्य, नीलू कोहली, और प्रदीप धर लीड रोल में हैं. इसके कुल 8 एपिसोड हैं.