Friday, 12 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

सलमान खान के पड़ोसी को हाई कोर्ट से मिला झटका, अदालत ने दिया ये सख्त निर्देश

Salman Khan Neighbour Case: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के पनवेल वाले फार्महाउस के पड़ोसी केतन कक्कड़ को बॉम्बे हाई कोर्ट से झटका मिला है.

---विज्ञापन---

Salman Khan Neighbour Case: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान पिछले कुछ दिनों से अलग-अलग बातों के कारण सुर्खियों में है. इस बार सलमान खान अपने एक पड़ोसी की वजह से चर्चा में आए हैं. दरअसल, सलमान के पनवेल वाले फार्महाउस और उनके पड़ोसी केतन कक्कड़ के बीच सालों से चल रहे विवाद पर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. बॉम्बे हाई कोर्ट ने गुरुवार को सुनवाई के दौरान एक नए मामले में केतन कक्कड़ को एक सख्त निर्देश दिया है. कोर्ट ने उन्हें सोशल मीडिया से सलमान खान के खिलाफ की गई पोस्ट डिलीट करने को कहा है. चलिए आपको ये पूरा मामला समझाते हैं.

हाई कोर्ट ने क्या कहा…

बॉम्बे हाई कोर्ट ने पनवेल वाले फार्महाउस के पड़ोसी को सलमान खान से जुड़ी सोशल मीडिया पोस्ट हटाने का आदेश दिया है. न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, जस्टिस शर्मिला देशमुख की अध्यक्षता वाली सिंगल जज बेंच ने सलमान के पड़ोसी से सवाल किया कि इस मामले से जुड़े अधिकारियों से अपनी शिकायतें दर्ज कराने के बजाय उन्होंने सोशल मीडिया पर इस तरह का कंटेंट अपलोड करना क्यों जरूरी है. कोर्ट ने यह भी कहा कि सोशल मीडिया तक पहुंच किसी को भी ये अधिकार नहीं देती कि वो किसी के खिलाफ मानहानि जैसी सामग्री पोस्ट करें, फिर चाहें वो कोई मशहूर हस्ती ही क्यों न हो.

---विज्ञापन---

हाई कोर्ट का सलमान के पड़ोसी को सख्त निर्देश

इसके साथ ही हाई कोर्ट ने सलमान के पड़ोसी को एक्टर के खिलाफ की गई अपनी पोस्ट को हटाने के लिए कहा. इसके साथ ही यह भी क्लियर किया कि अगर पड़ोसी द्वारा पोस्ट किया गया कंटेंट किसी तीसरी पार्टी की तरफ से अपलोड किया गया है, तो मिडिएटर्स को इसे हटवाने के लिए कदम उठाने होंगे. केतन ने आरोप लगाया कि सलमान ने पर्यावरण नियमों का उल्लंघन किया और उनकी संपत्ति तक पहुंच पर रोक लगा दी है. अधिकारियों से संपर्क करने पर कोई कार्रवाई नहीं की गई. अब इस मामले की अगली सुनवाई 6 जुलाई को होगी.

First published on: Jun 11, 2026 11:21 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola